{"_id":"6a32fb3763ad08094f01c700","slug":"roof-of-old-house-collapses-father-and-two-young-children-trapped-in-debris-condition-critical-badaun-news-c-123-1-bdn1010-166383-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: पुराने मकान की छत ढही, दो मासूमों के साथ मलबे में दबा पिता, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: पुराने मकान की छत ढही, दो मासूमों के साथ मलबे में दबा पिता, हालत गंभीर
विज्ञापन
उघैती क्षेत्र के गांव पटपरागंज में मकान की छत गिरने से फैला मलवा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उघैती। क्षेत्र के शाहनगर पटपरागंज गांव में बुधवार सुबह पुराने मकान का डाॅट अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान में वीरेशपाल (28) अपने दो मासूम बच्चों दुष्यंत (5 वर्ष) और वरुण (3 वर्ष) थे। लिंटर गिरने से तीनों मलबे में दब गए, जिससे अफरातफरी मच गई।
घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और राहत कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद मलबे में दबे पिता और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।
थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह के साथ पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को सहसवान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। चिकित्सकों ने जांच के दौरान दोनों बच्चों को मामूली चोटें आने की पुष्टि की, जबकि पिता वीरेशपाल की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जर्जर हो गईं थीं दीवारें, पुराना था मकान
गांव वालों ने बताया कि पुराना मकान होने के कारण मकान पर लेंटर की जगह डॉट पड़ी थी। इससे इतना तो पता लगता है कि करीब 60 साल पुराना मकान है। दीवारें कमजोर हो गईं थीं। घटना सुबह करीब छह बजे की है। परिवार के अन्य सदस्य घटना के समय आसपास परिवार के मकानों में थे। गांव वालों ने राजस्व विभाग को घटना की जानकारी दे दी है। लेखपाल ने आकर नुकसान का जायजा लेने की बात कही है।