{"_id":"698255977497d32efb08332f","slug":"sewage-water-overflowed-onto-the-delhi-highway-leading-to-a-protest-by-the-bharatiya-kisan-union-bku-badaun-news-c-123-1-sbly1035-156443-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: दिल्ली हाईवे पर भरा नाले का पानी, भाकियू ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: दिल्ली हाईवे पर भरा नाले का पानी, भाकियू ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
उझानी में प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
उझानी। बदायूं-दिल्ली हाईवे पर गांव कुड़ानरसिंहपुर के पास सड़क पर नाले का पानी बहने से परेशान ग्रामीणों के साथ भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेताओं ने गुस्से का इजहार किया। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अफसरों पर शिकायत के बाद भी गौर नहीं करने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों की वजह से हाईवे की एक लेन पर आवागमन भी कुछ देर प्रभावित रहा।
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के जिलाध्यक्ष अतुल तोमर के नेतृत्व में ग्रामीण और यूनियन के कार्यकर्ता मंगलवार दोपहर सड़क पर भरे पानी के पास जुटे और पीडब्ल्यूडी के अफसरों के खिलाफ नारेबाजी की।
जिलाध्यक्ष तोमर ने कहा कि हाईवे किनारे का नाला क्षतिग्रस्त होने के बाद चोक हो गया है। नाला चोक हो जाने के बाद पानी का निकास प्रभावित होने से सड़क पर कई दिन से जलभराव की स्थिति है। पिछले दिनों बारिश हुई तो दिक्कत ज्यादा बढ़ गई। बाइक सवारों समेत कुड़ानरसिंहपुर के ग्रामीणों को हाईवे की विपरीत लेन से होकर निकलना पड़ता है। इससे हादसा होने का अंदेशा भी बढ़ गया है।
प्रदर्शनकारी ग्रामीण करीब आधा घंटे तक दिल्ली हाईवे के किनारे ही डटे रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने पिछले दिनों भी पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से जलभराव को लेकर शिकायत की थी, लेकिन किसी भी अफसर ने हकीकत पर गौर करने की जरूरत महसूस नहीं की। उन्होंने जल्द ही नाले के पानी का निकास सुचारू न होने की स्थिति में हाईवे पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। प्रदर्शनकारियों में अनिल ठाकुर, अंबियापुर के ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत, ग्रामीणों में हरीओम, चंद्रपाल और नेमसिंह आदि मौजूद रहे।
बाइपास पर गहरे गड्ढे में फिसले बाइक सवार
आंबेडकर चौराहे से कल्याण सिंह चौक तक बाइपास पर तीन-चार स्थानों पर नालों का पानी बार-बार सड़क तक आ जाने से गहरे गड्ढे हो गए हैं। आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के पास गड्ढे में बाइक सवार बदायूं में मीरा सराय निवासी सुरेंद्र फिसल गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो जाने के साथ ही उनके पैर में चोट आ गई। निजी क्लीनिक पर उनका उपचार भी कराया गया। बता दें कि आंबेडकर चौराहे के पास भी राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
Trending Videos