सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Sirtaul Royal Wins by Seven Runs, Secures Spot in Final

Budaun News: सात रन से जीती सिरतौल रॉयल, फाइनल में बनाई जगह

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Sirtaul Royal Wins by Seven Runs, Secures Spot in Final
देव कुमार को मैन ऑफ द मैच देते आयोजक। संवाद
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव सिरतौल में चल रहे सिरतौल प्रीमियर लीग (एसपीएल) में शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में सिरतौल रॉयल ने सिरतौल सुपर किंग्स को 7 रन से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जहां आखिरी ओवर तक रोमांच बना रहा।
Trending Videos

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी सिरतौल सुपर किंग्स के सामने सिरतौल रॉयल ने 10 ओवर में 121 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। रॉयल की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज देव कुमार और अखिलेश ने टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। देव कुमार ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 54 रन बनाए, जबकि अखिलेश ने 14 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा ताहिर गौरी ने 28 और आदर्श ने 17 रन जोड़कर टीम का स्कोर मजबूत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गेंदबाजी में सुपर किंग्स के अखिल पाठक और दीपक शर्मा ने 2-2 विकेट लेकर विपक्षी टीम को रोकने का प्रयास किया। 122 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिरतौल सुपर किंग्स की शुरुआत शानदार रही। पहले 6 ओवर में टीम ने बिना विकेट खोए 87 रन बना लिए, जिससे मैच पूरी तरह उनके पक्ष में जाता नजर आ रहा था।
हालांकि, मैच का रुख उस समय बदला जब कप्तान ताहिर गौरी गेंदबाजी के लिए आए। उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो विकेट झटककर सुपर किंग्स की पारी को झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाज दबाव में आ गए और टीम निर्धारित 10 ओवर में 114 रन ही बना सकी। इस तरह सिरतौल रॉयल ने 7 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। शानदार प्रदर्शन के लिए देव कुमार को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
मैच के दौरान आयोजक पवन उपाध्याय, कपिल कुमार, विजेंद्र सिंह, गफ्फार गौरी, अतीक सैफी, सर्वेश उपाध्याय, गोपी किशन, कमल कुमार, गौरव शर्मा, अनुज गौड़, सनी शाक्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed