{"_id":"69d56503e9b8596b0c0e32e4","slug":"somnath-swabhiman-festival-will-be-celebrated-on-april-19-badaun-news-c-123-1-bdn1036-161077-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: 19 अप्रैल को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: 19 अप्रैल को मनाया जाएगा सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Updated Wed, 08 Apr 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आगामी 19 अप्रैल को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी अवनीश राय ने सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन तहसील एवं विकास खंड स्तर पर किया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी शिवालयों में भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन, दीपोत्सव सहित विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए जिला मुख्यालय पर अपर जिलाधिकारी को प्रभारी अधिकारी नामित किया गया है। वहीं तहसील स्तर पर संबंधित उप जिलाधिकारी तथा विकास खंड स्तर पर खंड विकास अधिकारी को नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Trending Videos