सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two outpost in-charges were on the line, and the TSI was removed.

Budaun News: दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर, टीएसआई हटाए गए

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Wed, 08 Apr 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Two outpost in-charges were on the line, and the TSI was removed.
विज्ञापन
बदायूं। एसएसपी अंकिता शर्मा ने जिले में कई निरीक्षकों व उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण कर दिए हैं। तबादलों में खासतौर पर मूसाझाग, उझानी और सिविल लाइंस क्षेत्र से जुड़े दरोगाओं को इधर-उधर किया गया है। लापरवाही बरतने पर दो चौकी प्रभारी लाइन हाजिर किए गए हैं। जबकि शहर में खराब यातायात व्यवस्था को लेकर टीएसआई को हटाते हुए दूसरे दरोगा को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
Trending Videos

एसएसपी ने निरीक्षक अनिल कुमार को अपराध शाखा से प्रभारी साइबर क्राइम सेल बनाया है। निरीक्षक हरेंद्र कुमार को प्रभारी साइबर क्राइम सेल से हटाकर पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस लाइन से राजकुमार सिंह को एसएसआई मूसाझाग बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिंकू कुमार को मुजारिया थाने से प्रभारी चौकी बगरैन, कचहरी चाैकी प्रभारी चमन गिरी को पुलिस लाइन, थाना उसहैत से भूप सिंह को प्रभारी चौकी कचहरी बनाया है। इसी तरह मामराज सिंह को पुलिस लाइन से थाना बिनावर, सुरेश पाल सिंह को फैजगंज बेहटा से प्रभारी चौकी कछला नाका, जगमेंद्रर सिंह को उझानी से मूसाझाग, जब्बार अली को बिसौली से मूसाझाग, यशपाल सिंह को थाना सहसवान से मूसाझाग व टीएसआई आरएल राजपूत को पद से हटाकर ट्रैफिक पुलिस में तैनाती दी गई है। जबकि एसआई ललित कुमार को शहर का नया टीएसआई बनाया गया है। वहीं कछलाघाट चौकी प्रभारी गौरव कुमार को लाइन हाजिर किया गया गया है। जबकि थाना उझानी से भूपेंद्र सिंह को प्रभारी चौकी कछलाघाट की जिम्मेदारी दी गई है। इसी तरह वजीरगंज थाने में तैनात सिपाही लाला सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया है।
--------------------------------------------------
यातायात व्यवस्था न सुधरने पर बदलने गए टीएसआई
शहर में यातायात व्यवस्था बहुत खराब है। चौराहों पर हर समय जाम की स्थिति रहती है। ट्रैफिक पुलिस पर बेवजह लोगों को परेशान करने के भी आरोप लगते रहते हैं। इन्हीं सब बातों को लेकर शहर में नए टीएसआई की तैनाती की गई है। जबकि कचहरी चौकी प्रभारी चमन गिरी व कछला घाट चौकी प्रभारी को भी काम में लापरवाही मिलने पर लाइन हाजिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed