सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   SSP Ankita Sharma conveyed message of women safety through a bike rally in Budaun

Budaun News: बाइक रैली में बुलेट पर सवार होकर निकलीं एसएसपी अंकिता शर्मा, महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 22 Mar 2026 04:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं में मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को बाइक रैली निकाली। रैली में एसएसपी अंकिता शर्मा भी बुलेट बाइक पर सवार होकर निकलीं। रैली से महिला सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश दिया।  

SSP Ankita Sharma conveyed message of women safety through a bike rally in Budaun
बदायूं में एसएसपी अंकिता शर्मा ने चलाई बुलेट - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत पुलिस ने रविवार को शहर में बाइक रैली निकालकर जन जागरूकता का संदेश दिया। रैली में एसएसपी अंकिता शर्मा ने भी बुलेट बाइक चलाकर शहर का भ्रमण किया और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया। 

Trending Videos


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अंकिता शर्मा के निर्देशन में रिजर्व पुलिस लाइन से शुरू हुई इस रैली में मिशन शक्ति टीम और एंटी रोमियो टीम के पुलिसकर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां आमजन को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

SSP Ankita Sharma conveyed message of women safety through a bike rally in Budaun
एसएसपी अंकिता शर्मा - फोटो : पुलिस

हेल्पलाइन नंबरों की दी गई जानकारी 
इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, आत्मरक्षा के उपायों तथा आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112, 1090 और 1098 की जानकारी भी दी गई। रैली को लोगों का व्यापक समर्थन मिला और सभी ने महिला सुरक्षा के इस अभियान की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी लगातार आयोजित किए जाएंगे, जिससे समाज में सुरक्षा और विश्वास का माहौल मजबूत हो सके। 

इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों पर रैली निकालकर आमजन को महिलाओं के प्रति सम्मानजनक एवं संवेदनशील व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। लोगों ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए महिला सशक्तिकरण के इस अभियान में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed