सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Teacher injured in collision with Bolero, car falls into ditchTeacher injured in collision with Bolero, car falls into ditch

Budaun News: बोलेरो की टक्कर से शिक्षक घायल, खाई में गिरी कार

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teacher injured in collision with Bolero, car falls into ditchTeacher injured in collision with Bolero, car falls into ditch
निजी अस्पताल में इलाज के घायल शिक्षक राजीव सोलंकी। संवाद
web -
विज्ञापन
बिल्सी। कछला-शाहबाद हाईवे पर मंगलवार सुबह टहलकर घर लौट रहे एक शिक्षक को तेज रफ्तार बोलेरो कार ने टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि टक्कर के बाद बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घायल शिक्षक का एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
Trending Videos

नगर के मोहल्ला संख्या पांच निवासी राजीव सोलंकी अंबियापुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव बिचौला स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पद पर तैनात हैं। मंगलवार सुबह वह ग्राम मिश्रीपुर मुकईया की ओर से टहलकर पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज गति से आ रही बोलेरो कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर इतनी तेज थी कि बोलेरो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में शिक्षक राजीव सोलंकी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की सूचना उनके परिजनों को दी। परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल शिक्षक को उपचार के लिए एक निजी चिकित्सक के यहां ले गए, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed