{"_id":"697faa558073c6c1ad0c80c6","slug":"technology-and-womens-empowerment-will-get-a-new-boost-girls-hostels-and-cancer-daycare-centers-will-be-opened-badaun-news-c-123-1-sbly1018-156298-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: तकनीक और नारी शक्ति को नई उड़ान, खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल और कैंसर डेकेयर सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: तकनीक और नारी शक्ति को नई उड़ान, खुलेंगे गर्ल्स हॉस्टल और कैंसर डेकेयर सेंटर
विज्ञापन
राजीव पाराशरी । व्यापारी
विज्ञापन
बदायूं। वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट 2026 ने जिले के युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए नई उम्मीदों के द्वार खोल दिए हैं। शिक्षा में बड़े सुधार के तहत जिले में गर्ल्स हॉस्टल की स्थापना और स्वास्थ्य क्षेत्र में कैंसर डेकेयर सेंटर की सुविधा सीधे आमजन को राहत देगी। डिजिटल खेती के लिए भारत विस्तार कृत्रिम बुद्धिमत्ता टूल और लघु उद्योग सेक्टर को मिला भारी आवंटन स्थानीय व्यापार को वैश्विक पहचान दिलाने में मील का पत्थर साबित होगा।
सरकार की नवीनतम घोषणाओं ने जिले के विकास को नई रफ्तार दी है। बजट में शिक्षा स्वास्थ्य और कृषि क्षेत्र में हुए बड़े बदलावों का सीधा असर आम जनजीवन पर देखने को मिलेगा। इस नए बजट में जिले की बेटियों के लिए समर्पित गर्ल्स हॉस्टल के निर्माण की घोषणा की गई है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में उनकी भागीदारी बढ़ेगी। साथ ही, नए संस्थानों के जुड़ने से जिला अब यूनिवर्सिटी टाउनशिप के रूप में उभरेगा, जो युवाओं के लिए करियर के नए द्वार खोलेगा।
साथ ही जिला अस्पताल में कैंसर डेकेयर सेंटर की शुरुआत की जाएगी। इससे अब गंभीर मरीजों को कीमोथेरेपी जैसे महंगे और थका देने वाले इलाज के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। किसानों के लिए तकनीक का समावेश करते हुए भारत विस्तार एआई टूल और कोकोनट प्रोत्साहन योजना पेश की गई है। इससे न केवल खेती की लागत घटेगी, बल्कि स्थानीय किसानों की आय में भी वृद्धि होगी।
वहीं, दूसरी ओर मोबाइल पार्ट्स और खेलकूद के सामान सस्ते होने से स्थानीय व्यापार को मजबूती मिलेगी। इन फैसलों से युवाओं, छात्रों और किसानों में उत्साह का माहौल है, जो जिले को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाएगा।
किराना व्यापारियों को मिली राहत
किराने के व्यापारियों को टैक्स में छूट मिलने से राहत मिली है। इससे छोटे व्यापारियों को साधने का काम सरकार ने किया है। इससे आम जनमानस को भी राहत मिलेगी। -राजीव पाराशरी, किराना व्यापारी
प्रिंटर प्रेस को टैक्स से दूर कर सरकार ने किया उपकार
प्रिंटर प्रेस को टैक्स से बाहर कर दिया गया है। इससे छोटे व्यापारी प्रिंटर प्रेस वालों को काफी राहत मिली है। इससे आम लोगों को भी राहत मिलेगी। किसी पर अधिक भार नहीं रहेगा। -आराध्या, प्रिंटर प्रेस वजीरगंज
छोटे व्यापारियों का बजट में रखा ख्याल
किराना जैसे व्यापारियों को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। सरकार ने बजट में उनको काफी सहूलियत देकर राहत देने का काम किया है। इससे व्यापारी समेत आम जनता को इसका लाभ मिलेगा। -सुनील सुमन, किराना व्यापारी
कैंसर की दवा सस्ती कर दिया सरकार ने तोहफा
कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की दवा से टैक्स मुक्त कर दवाओं को सस्ता ही नहीं, बल्कि आम लोगों को इलाज कराने में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। दवाओं को सस्ता कर आम जनता को सीधा लाभ जनता को दिया गया है। -विपिन गुप्ता, मेडिकल स्टोर संचालक
खुलेगा राजकीय महिला छात्रावास
- दूरदराज से पढ़ने आने वालीं छात्राओं को मिलेगा सुरक्षित आवास
- शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में सरकार का अहम कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। केंद्रीय बजट में शिक्षा और महिला सशक्तीकरण को प्राथमिकता देने के तहत जिले में एक राजकीय महिला छात्रावास खोले जाने की घोषणा की गई है। यह फैसला जिले की छात्राओं के लिए एक सौगात के रूप में माना जा रहा है। खासतौर पर ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों से पढ़ाई के लिए शहर में आने वालीं छात्राओं को इससे सीधा लाभ मिलेगा। उन्हें सुरक्षित और किफायती आवास की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
राजकीय महिला छात्रावास में छात्राओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। छात्रावास में स्वच्छ और सुरक्षित कमरे, शुद्ध पेयजल, शौचालय, बिजली, वाई-फाई, अध्ययन कक्ष और सामूहिक गतिविधियों के लिए स्थान की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही छात्राओं की सुरक्षा के लिए महिला वार्डन की तैनाती, सीसीटीवी कैमरे और चौबीसों घंटे सुरक्षा व्यवस्था होगी।
इस छात्रावास का सबसे अधिक लाभ आर्थिक रूप से कमजोर और मध्यम वर्गीय परिवारों की छात्राओं को मिलेगा। वर्तमान में निजी हॉस्टल या किराये के मकानों में रहने पर अधिक खर्च उठाना पड़ता है, जिससे कई बार छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित होती है। राजकीय छात्रावास शुरू होने से उन्हें कम खर्च में सुरक्षित माहौल मिलेगा और अभिभावकों की आर्थिक चिंता भी कम होगी।
शिक्षाविदों का मानना है कि राजकीय महिला छात्रावास खुलने से जिले में बालिका शिक्षा को मजबूती मिलेगी। सुरक्षित आवास की कमी के कारण कई छात्राएं उच्च शिक्षा से वंचित रह जाती हैं या बीच में ही पढ़ाई छोड़ देती हैं। छात्रावास की सुविधा मिलने से कॉलेजों और अन्य उच्च शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की संख्या बढ़ेगी और ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी।
Trending Videos