सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The inspector, who was posted in Sambhal district and was injured in the accident, has passed away.

Budaun News: हादसे में घायल संभल जिले में तैनात इंस्पेक्टर का निधन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The inspector, who was posted in Sambhal district and was injured in the accident, has passed away.
विज्ञापन
बिसौली। संभल जिले में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह के निधन से पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, 28 जनवरी को वह अवकाश पर बुलेट से अपने पैतृक गांव मैथरा लौट रहे थे। इसी दौरान एमएफ हाईवे पर चंदौसी रोड स्थित गांव सर्वा के पास अचानक सामने आए एक घुमंतू पशु से उनकी मोटरसाइकिल टकरा गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
Trending Videos

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीआरबी टीम ने उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद बरेली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां 31 जनवरी की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार सिंह के निधन की खबर मिलते ही सम्भल और बदायूं पुलिस में शोक व्याप्त हो गया। सीओ सुनील कुमार सिंह व कोतवाल राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने उन्हें भावभीनी अंतिम सलामी दी। पैतृक गांव मैथरा में गमगीन माहौल के बीच उनका अंतिम संस्कार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed