सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Tourism will get a boost at Kachla Ganga Ghat, and water transport may be introduced.

Budaun News: कछला गंगा घाट पर पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, शुरू हो सकता है जल परिवहन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Tourism will get a boost at Kachla Ganga Ghat, and water transport may be introduced.
कछला ​स्थित कछला घाट। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। जिले में गंगा होने कारण यहां जल परिवहन का लाभ मिलने की संभावना बढ़ गई है। कछला का गंगा घाट का पर्यटन विकास के लिए चयनित हो चुका है। इसके और ज्यादा विकास पर भी पूर्व में चर्चाएं हो चुकी हैं। बजट में जो प्रस्ताव शामिल हैं, उनमें इससे संबंधित प्रस्ताव शामिल हैं। इससे बदायूं जिला भी बजट से इस क्षेत्र में लाभान्वित हो सकता है। जिले में गंगा घाट के अलावा तमाम पौराणिक स्थल होने के कारण पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।
Trending Videos

जिले में गंगा घाट हैं और पर्यटन स्थल भी। पौराणिक स्थलों में सहसवान में सहस्त्रार्जुन का परशुराम द्वारा किया ध्वंस किला। सप्तस्रोत सरसोता, सूर्यकुंड, मुमताज की बहन का मकबरा आदि यहां के विशेष पर्यटन स्थल हैं। इसके साथ ही गंगा नदी जल परिवहन, इसके लिए बेहतर व सस्ता परिवहन यहां जिले के विकास का बड़ा स्रोत बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोत नदी से परिवहन का इतिहास है पुराना
जल परिवहन का बदायूं में पुराना इतिहास रहा है। जिले की जीवनदायनी कही जाने वाली सोत नदी, हालांकि अभी विलुप्तप्राय है, का जल परिवहन का काफी पुराना इतिहास हैं। बुजुुर्ग बताते हैं कि अंग्रेजों के शासनकाल में जिले की सोत नदी से संभल और बदायूं के बीच नावों से व्यापार हुआ करता था। गंगा नदी भी जल परिवहन के लिए उपयोगी थी। आज भी गंगा और रामगंगा में नावों से कुछ लोग आसपास के जिलों को सामान की ढुलाई करते हैं, जो सड़क परिवहन से काफी सस्ता पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed