सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   She, along with her brother-in-law, had murdered her husband; both were caught with a pistol.

Budaun News: बहनोई के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, तमंचे के साथ दोनों पकड़े गए

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Feb 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
She, along with her brother-in-law, had murdered her husband; both were caught with a pistol.
पति की हत्या करने वाली पत्नी अर्शी व उसका बहनोई पुलिस हिरासत  में थाने पर। संवाद
विज्ञापन
कादरचौक। गांव भदसिया निवासी असीरउद्दीन की हत्या की घटना का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व साढ़ू काे पांचवें दिन तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।
Trending Videos


पिता इशारउद्दीन ने बताया है कि बेटे की पहली शादी गांव निवासी अंजुम के साथ हुई थी। उससे एक बेटा है। अंजुम की मौत के बाद बेटे ने दूसरी शादी अपनी साली अर्शी से 2016 में कर ली। एक-दो बार ही वह पति के साथ यहां आई। वह अपने बहनोई के साथ दिल्ली तो कभी अपने मायके में रहती आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटा असीरउद्दीन भी दिल्ली में रहकर कबाड़े का कारोबार करता था। दिल्ली से वह करीब दस दिन पहले ही घर लौटा था। सोमवार की रात आठ बजे पत्नी अर्शी ने गांव निवासी अपने बहनोई गुलफाम व कुछ अज्ञात लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और शव को गेहूं के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने हत्यारोपी पत्नी व उसके बहनोई काे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।



घटना का खुलासा कर दिया गया है। महिला व उसके बहनोई ने घटना करना कबूल किया है। उनका कहना है कि उन्होंने असीरउद्दीन के सिर में दो गोलियां मारी थीं। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। -डॉ. बृजेश कुमार सिंह, एसएसपी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed