{"_id":"69b412b0d3e06cc1d90014ff","slug":"teenager-dies-after-being-struck-by-unidentified-vehicle-while-going-to-collect-a-gas-cylinder-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: सिलिंडर लेने जा रहे किशोर की वाहन की चपेट में आने से मौत, तीन दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहा था आयुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सिलिंडर लेने जा रहे किशोर की वाहन की चपेट में आने से मौत, तीन दिनों से एजेंसी के चक्कर लगा रहा था आयुष
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 13 Mar 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
सार
बांसगांव थाना क्षेत्र के करहल गांव में शुक्रवार को एक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर आयुष साहनी की मौत हो गई। आयुष पिछले तीन दिनों से गैस सिलिंडर लेने के लिए गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहा था।
सिलिंडर लेने जा रहे किशोर की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बांसगांव थाना क्षेत्र के करहल गांव में शुक्रवार को सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोर आयुष साहनी की मौत हो गई। किशोर गैस सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी गया था, तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
Trending Videos
करहल गांव निवासी आयुष साहनी पिछले तीन दिनों से गैस सिलिंडर लेने के लिए सुदामा गैस एजेंसी के चक्कर लगा रहा था। मृतक के बाबा चौथी साहनी ने बताया कि बुधवार को गैस सिलिंडर की गाड़ी आई थी लेकिन आयुष को सिलिंडर नहीं मिल सका। गुरुवार को गैस की गाड़ी नहीं आई। शुक्रवार को गाड़ी आने पर आयुष फिर सिलिंडर लेने के लिए एजेंसी पहुंचा था। बताया जा रहा है कि एजेंसी पर ओटीपी की जांच की जा रही थी। आयुष अपना मोबाइल घर पर भूल गया था, जिसे लेने के लिए वह निकला। इसी दौरान एजेंसी से कुछ दूरी पर वह अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे बांसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूचना पर थानाप्रभारी जितेंद्र सिंह पहुंचे और छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। चौथी साहनी ने बताया कि आयुष के पिता बिहारी साहनी बंगलूरू में काम करते हैं। परिवार में मां सीमा और छोटा भाई पीयूष है। आयुष की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आयुष एक निजी कॉलेज में छवीं का छात्र था। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात वाहन के बारे में जानकारी की जा रही है।