सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The holy month of Ramadan begins with the sighting of the moon

Budaun News: चांद के दीदार के साथ रमजान के मुबारक महीने का आगाज

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Thu, 19 Feb 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
The holy month of Ramadan begins with the sighting of the moon
रोजदार बाजारों में जरूरत का सामान खरीदते हुए। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। चांद की तस्दीक होते ही लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी और इबादत की तैयारियों में जुट गए। रमजान का पहला रोजा बृहस्पतिवार को रखा जाएगा।
Trending Videos

शहर की शम्सी जामा मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में आठ बजे इशा की नमाज के बाद विशेष तरावीह की नमाज अदा की गई। इसमें बड़ी संख्या में नमाजियों ने हिस्सा लिया। जिला-ए-काजी मोहम्मद अतीफ मियां कादरी ने चांद के दीदार का एलान करते हुए रोजा, नमाज और जकात की अहमियत पर रोशनी डाली।
शहर के छह सड़का, घंटा घर, चूना मंडी, सोथा और मौलवी टोला सहित बाजारों में भी रौनक बढ़ गई। रोजेदारों के लिए खजूर, बंद, रमजान की विशेष डबल रोटी, पापड़, कचरी, फल, सेहरी और इफ्तार से जुड़े सामान की खरीदारी तेज हो गई है। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सभी मस्जिदों के आसपस विशेष सफाई अभियान चलवाया और उसका खुद निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इबादत से दूसरे समुदाय को न हो कोई परेशानी : शाने आलम खान

सैदपुर। ईदगाह के पूर्व पेशे इमाम मौलाना शाने आलम ख़ान ने कहा है कि रमजान महीने की अगर फ़जीलत का वर्णन किया जाए तो मुसलमान पूरी जिंदगी रोजा रखने की तमन्ना करेंगे। अल्लाह ताला की बारगाह में अपने गुनाहों की माफी मांगते रहना चाहिए। अकीदत के साथ इबादत करें। दूसरे समुदाय के लोगों को किसी तरह की परेशानी आपकी इबादत से न हो। इस ख्याल रखें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed