{"_id":"6996dfd6ea3b5074b907205a","slug":"video-congress-leaders-sit-in-protest-against-the-lathicharge-in-budaun-2026-02-19","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun News: लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस नेताओं ने किया धरना प्रदर्शन
बदायूं में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शहर के रामलीला उद्यान में धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन पिछले दिनों लखनऊ में आयोजित पार्टी कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा किए गए कथित बल प्रयोग के विरोध में आयोजित किया गया था। धरना स्थल पर पूर्व जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा कि यह मात्र धरना नहीं बल्कि सत्याग्रह है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के इशारे पर रैपिड एक्शन फोर्स और सीआरपीएफ के जवानों को आगे कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया गया। उन्होंने कहा कि इससे स्पष्ट होता है कि उत्तर प्रदेश में तानाशाही जैसी स्थिति बन गई है। ओमकार सिंह ने कहा कि मनरेगा, बेरोजगारी, महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस संघर्ष करती रहेगी और किसी भी प्रकार के दबाव में आने वाली नहीं है। शहर अध्यक्ष मुन्ना लाल सागर और जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह राठौर ने संयुक्त रूप से कहा कि लोकतंत्र में शांतिपूर्ण विरोध प्रत्येक नागरिक और राजनीतिक दल का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन प्रदेश की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज दबाने के लिए लगातार दमनकारी नीतियां अपना रही है। जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिंह ने आरोप लगाया कि प्रदर्शन से दो दिन पूर्व ही पुलिस प्रशासन द्वारा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कानूनी नोटिस दिए गए, कई नेताओं को नजरबंद किया गया और रास्तों में रोकने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि यह सब दर्शाता है कि सरकार कांग्रेस की बढ़ती सक्रियता से घबराई हुई है।
धरना प्रदर्शन के दौरान शमीम अहमद खान (फौजी) महासचिव, एससी/एसटी कांग्रेस अध्यक्ष मुनेंद्र कनौजिया, शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव योगेंद्र शर्मा, रईस अहमद, श्याम कुमार, बख्तियारूद्दीन, हसन खान, प्रेमपाल, दिनेश कुमार, महेंद्र पाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।