सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   The real and maternal brothers of the accused Ajay were also involved in the murder conspiracy.

Budaun News: हत्यारोपी अजय का सगा व तहेरा भाई भी था कत्ल की साजिश में शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Updated Tue, 07 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The real and maternal brothers of the accused Ajay were also involved in the murder conspiracy.
अभय प्रताप सिंह
विज्ञापन
बदायूं। सैजनी के एचपीसीएल प्लांट में दो अफसरों सुधीर गुप्ता व हर्षित मिश्रा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी अजय प्रताप सिंह के सगे भाई केशव और तहेरे भाई अभय प्रताप को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है। इन दोनों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप है। पुलिस ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए तेजी से प्रयास शुरू कर दिया है। एसएसपी अंकिता शर्मा ने सोमवार को दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया।
Trending Videos




मूसाझाग थाना क्षेत्र में 12 मार्च को हुई इस वारदात में मुख्य आरोपी अजय को थाने में आत्मसमर्पण के बाद जेल भेजा गया था। इसके बाद कंपनी में काम करने वाले धर्मेंद्र यादव और मुनेंद्र सिंह को घटना की साजिश रचने के आरोप में जेल भेजा गया था। इस मामले की जांच इंस्पेक्टर मूसाझाग व एसएसपी द्वारा बनाई गई तीन इंस्पेक्टरों व सीओ सिटी रजनीश उपाध्याय की टीम कर रही है। अब जांच में मुख्य आरोपी अजय के भाई केशव सिंह व तहेरे भाई अभय प्रताप सिंह का भी अहम भूमिका सामने आई है। इसके चलते दोनों पर हत्या की साजिश रचने की धारा लगाई गई है। ये दोनों भी कंपनी में नौकरी करते थे। वारदात के बाद इन सभी को नौकरी से हटा दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------



अवैध असलहाें के साथ दोनों के फोटो हो चुके हैं वायरल

आरोपी केशव व अभय के अवैध असलहों के साथ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। इसके साथ ही इन दोनों के खिलाफ सैजनी गांव के आसपास अवैध रूप से ग्राम समाज की जमीनों पर कब्जा, तहबाजारी वसूलना, मारपीट समेत कई मामलों में केस भी दर्ज हैं। वारदात के बाद ये दोनों भागे हुए चल रहे हैं।



----------

जल्द बढ़ सकती है इनाम की राशि, हो सकती 50 हजार



केशव और अभय पर पुलिस के इनाम की राशि जल्द ही बढ़ाकर 50-50 हजार रुपये की जा सकती है। एसएसपी ने अभी 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। जल्द ही बरेली के डीआईजी रेंज के स्तर से इन पर 50-50 हजार का इनाम घोषित किया जा सकता है।

---------



एचपीसीएल प्लांट के दो अफसरों की हत्या के मुख्य आरोपी अजय के भाई केशव व अभय की भी भूमिका साजिशकर्ता के रूप में सामने आई है। दोनों के नाम केस में बढ़ाए गए हैं। इनके खिलाफ एसएसपी के स्तर से 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार प्रयास कर रही है। - रजनीश उपाध्याय, सीओ सिटी

अभय प्रताप सिंह

अभय प्रताप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed