Budaun News: छत के रास्ते घुस आए चोरों ने नेहरू चौक बाजार में 3 दुकानें खंगालीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने व्यापारी यश गुप्ता के प्रमोद जनरल स्टोर से करीब एक लाख रुपये, करीब 80 ग्राम सोना और करीब तीन लाख रुपये का सामान चोरी किया। यश ने बताया कि गोल्ड लोन लेने लिए सोना प्रतिष्ठान में बृहस्पतिवार को ही घर से लाकर रखा था।
वहीं, व्यापारी शिव शंकर के प्रभात नारायण जनरल मर्चेंट से करीब पांच लाख रुपये, लगभग पांच लाख रुपये कीमत का सामान चोरी हो गया। व्यापारी अंकुश गांधी के तीन मंजिल गांधी ड्रायफ्रूट्स प्रतिष्ठान से करीब पौने दो लाख रुपये, सीसीटीवी सेटअप बॉक्स और अन्य सामान चोर अपने साथ ले गए।
शुक्रवार सुबह 10 बजे व्यापारी प्रतिष्ठान खोलने पहुंचे तो सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी। कोतवाल संजय कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। इसके बाद एसपी सिटी अभिषेक सिंह, सीओ सिटी राहुल पांडेय ने मौके पर पहुंच घटना का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र किए। तीनों व्यापारियों ने तहरीर दे दी है।
इन प्रतिष्ठानों में भी चोरी का किया प्रयास
चोरों ने तीन अन्य प्रतिष्ठानों में चोरी का प्रयास किया। मोहन ब्रदर्स, गोविंद राम मुक्ता प्रसाद के साथ एक अन्य प्रतिष्ठान में चोरी का प्रयास किया। गोविंद राम मुक्ता प्रसाद में जाली काटने के बाद आगे लोहे का दरवाजा चोर नहीं खोल पाए। इसके साथ ही मोहन ब्रदर्स में भी छत से घुसने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हुए।
कोतवाली क्षेत्र के नेहरू चौक स्थित बाजार में तीन प्रतिष्ठानों में चोरियां हुई हैं। घटना के अनावरण के लिए चार टीमों का गठन किया है। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। - अभिषेक कुमार सिंह, एसपी सिटी
रेकी कर चोरियां किए जाने की आशंका
- प्रतिष्ठानों की छतों पर सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका तार भी काटे
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। नेहरू चौक बाजार में सिलसिलेवार हुई चोरियों ने बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोर पूरी तैयारी के साथ बाजार पहुंचे, जिस तरह से चोरियां की हैं, उससे माना जा रहा है कि पहले रेकी की, दुकानों में आए और गए होंगे। छत का रास्ता भी मालूम होगा। यही वजह है कि तीनों प्रतिष्ठानों में छत के सहारे घुसकर वारदात की। छत पर सीढ़ी के सहारे चढ़े थे।
चोरों ने सबसे पहले प्रतिष्ठानों की छतों पर सुरक्षा के लिए लगाए गए झटका तार काटे। इसके बाद तीसरी मंजिल पर लगी लोहे की जाली को सब्बल से काटा। इसके बाद प्रवेश कर गल्लों में रखी नकदी, सोने के आभूषण और अन्य कीमती सामान समेट लिया। एक प्रतिष्ठान से सीसीटीवी कैमरों का पूरा सेटअप बॉक्स अपने साथ ले गए। इससे आशंका जताई जा रही है कि चोरों को अपनी पहचान खुलने का डर था।
शुक्रवार सुबह व्यापारियों के पहुंचने पर चोरी की जानकारी हुई। मुख्य बाजार में एक के बाद एक चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने जल्द खुलासे और बाजार में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ीं
जिले में चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं। जुलाई में फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र से शुरू हुई चोरी की घटनाएं शहर तक पहुंच गई। इस्लामनगर थाना सहित वजीरगंज, सिविल लाइन और कोतवाली में नलकूपों के सामान की चोरी, मंदिरों में चोरी, ट्रांसफार्मरों के तेल की चोरी की घटनाएं खूब हुई हैं। पुलिस घटनाओं के अनावरण में लापरवाही कर रही है, इससे चोरों के हौसले बुलंद है।
मेडिकल स्टोर से हुई चोरी का भी खुलासा नहीं
कोतवाली थाना क्षेत्र में 16 जून की शाम चोर ने तीन लाख रुपये की नकदी मेडिकल स्टोर से चोरी की थी। सराय फकीर क्षेत्र के प्रशांत मेडिकल स्टोर के गल्ले से नोटों की गड्डी चोरी हुई थी। लालपुल सराय फकीर मोहल्ले निवासी कौशल सिंह के प्रशांत मेडिकल स्टोर से चोरी हुई थी। जिसका अभी तक खुलासा नहीं किया गया।
मेरी दुकान में चोर छत के रास्ते आए। दुकान से चोर 5 लाख रुपये और पांच लाख का सामान अपने साथ ले गए। इस तरह से दुकान में चोरों ने 10 लाख का नुकसान किया। - शिव शंकर गुप्ता, प्रभात नारायण जनरल मर्चेंट
दुकान की तीसरी मंजिल की जाली काटकर चोर घुसे थे। इसके बाद दुकान से पौने दो लाख रुपये और सामान चोरी कर ले गए। चोर दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी अपने साथ ले गए। - अंकुश गांधी, न्यू गांधी डाईफ्रूट्स
चोर दुकान में रखे 80 ग्राम सोना और एक लाख रुपये की नकदी समेट ले गए। 80 ग्राम सोना गोल्ड लोन लेने के लिए घर से लेकर आए थे। बृहस्पतिवार को लोन नहीं हो पाया था। इसके बाद सोना दुकान में ही छोड़ गए थे। - यश गुप्ता, प्रमोद जनरल स्टोर

कोतवाली क्षेत्र में चोरी की घटना के बाद घटना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह। संवाद