{"_id":"6984f9b7f8ffb61cb408db62","slug":"thuggery-at-hpcls-compressed-biogas-plant-badaun-news-c-123-1-sbly1018-156657-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: एचपीसीएल के कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट में दबंगई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: एचपीसीएल के कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट में दबंगई
विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। एचपीसीएल के कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट में सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए एक पूर्व कॉन्ट्रैक्ट वर्कर का उत्पात मचाने का मामला सामने आया है। प्लांट के उप महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता ने आरोपी अजय प्रताप सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
उप महाप्रबंधक ने बताया कि आरोपी अजय प्रताप सिंह ने प्रतिबंधित क्षेत्र में जबरन प्रवेश कर अधिकारियों के साथ अभद्रता की। आरोप है कि उसने खुद को नोएडा और शाहजहांपुर के कुख्यात गैंगस्टर गिरोहों से जुड़ा हुआ बताया। अपने शरीर पर चाकुओं के निशान दिखाकर दहशत फैलाने की कोशिश की। उसने खुलेआम धमकी दी कि वह सबको सबक सिखा देगा।
आरोप है कि आरोपी ने न केवल प्लांट के अंदर ही हंगामा किया, बल्कि बाहर निकलने पर अधिकारियों की गाड़ी को जबरन रोका और बाइक से लगभग पांच किलोमीटर तक उनका पीछा किया। इस दौरान उसने बार-बार ओवरटेक कर अधिकारियों को जान से मारने की धमकी दी। प्रबंधन ने पुलिस को सूचित किया है कि इस प्रकार की गुंडागर्दी से सरकारी परियोजना में बाधा आ रही है और कर्मचारी डरे हुए हैं। प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यदि सुरक्षा सुनिश्चित नहीं हुई तो वे प्लांट का संचालन बंद करने को मजबूर होंगे। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
Trending Videos