{"_id":"6984f95bb5df4a47e400a831","slug":"young-man-attacked-two-people-booked-in-the-case-badaun-news-c-123-1-sbly1018-156640-2026-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: युवक पर जानलेवा हमला, दो के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: युवक पर जानलेवा हमला, दो के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज। गांव मानकपुर में पिता की मौत के बाद उनकी रस्म तेरहवीं (भोज) का निमंत्रण देने गए एक युवक के साथ गांव के ही कुछ दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
पीड़ित केशपाल ने बताया कि उसके पिता का निधन हाल ही में हुआ था। 26 जनवरी को पिता की रस्म तेरहवीं का भोज था। गांव के ही प्रेम सिंह के घर न्योता देने गया था। आरोप है कि जैसे ही केशपाल, प्रेम सिंह के घर के गेट पर पहुंचा, वहां पहले से मौजूद पुजारी और अखिलेश ने उसे रोक लिया। बिना किसी कारण के दोनों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।
विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। हमले में पीड़ित के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने उसे जान से मारने की भी धमकी दी। पीड़ित ने अपना मेडिकल परीक्षण करवा लिया है और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। थाना पुलिस ने सुसंगत धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक गौरव कुमार को सौंपी गई है।
Trending Videos