{"_id":"6a32fb648103e0ad5d00139a","slug":"two-bike-borne-miscreants-shot-dead-a-farmer-at-bankota-stand-badaun-news-c-123-1-bdn1038-166440-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बनकोटा स्टैंड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की किसान की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बनकोटा स्टैंड पर बाइक सवार दो बदमाशों ने की किसान की गोली मारकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
वजीरगंज। थाना क्षेत्र के बनकोटा स्टैंड पर बुधवार देर रात मोटर साइकिल सवार दो बदमाशों ने किसान दिलीप की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त किसान स्टैंड के पास अपनी बाइक का पंक्चर जुड़वा रहे थे। तभी बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी। एसपी ग्रामीण ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। गोलीकांड से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।
थाना वजीरगंज क्षेत्र के बनकोटा स्टैंड पर कुंवरगांव थाना क्षेत्र के गांव गरुईया निवासी दिलीप यादव (55 साल) पुत्र हरनाम यादव अपनी बाइक का पंक्चर जुड़वा रहे थे। इसी दौरान बदायूं की ओर से बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने दिलीप पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एक गोली दिलीप के सीने में लगी।
गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। गोली की आवाज से बनकोटा स्टैंड पर अफरातफरी मच गई। मौके से बदमाश भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल दिलीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बदायूं के जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मृतक के बेटे राजेश और भतीजे धनुष पाल यादव ने बताया कि उनकी किसी से कोई पुरानी रंजिश नहीं थी। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
दो अज्ञात बदमाशों ने एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी है। परिवार किसी रंजिश से इन्कार कर रहा है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं। बाइक की नंबर प्लेट की पहचान करने भी कोशिश की जाएगी। बदमाशों की तलाश में टीम लगा दी गई है। - डॉ. ह्देश कठेरिया, एसपी ग्रामीण