सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   two group clash over offering a ceremonial sheet at shrine wall collapses amidst vandalism in Budaun

Budaun News: मजार पर चादर चढ़ाने को लेकर विवाद, तोड़फोड़-पथराव के दौरान दीवार गिरी; 12 लोग हिरासत में

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 26 Mar 2026 02:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं जिले के गांव हिंडौर में बृहस्पतिवार को मजार पर चादर चढ़ाने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। पथराव और तोड़फोड़ की गई। इस दौरान मजार की दीवार भी गिर गई। घटना से गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लिया है। 

two group clash over offering a ceremonial sheet at shrine wall collapses amidst vandalism in Budaun
दो पक्षों में हुई झड़प - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के गांव हिंडौर में बृहस्पतिवार को मजार पर चादर चढ़ाने को लेकर एक के ही समुदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते झड़प में बदल गया। दोनों तरफ से पथराव किया गया। इस दौरान मजार की दीवार भी ढह गई। इससे गांव में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। दोनों पक्षों के 12 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Trending Videos


सहसवान थाने के प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, ग्राम हिंडौर में असलम पुत्र अख्तर के सहखातेदार मंजर पुत्र अख्तर, मुझक्किर पुत्र हाडे अली, अतहर पुत्र अफसर व मुताहिर पुत्र अफसर ने अपनी जमीन दूसरे पक्ष के असलम पुत्र इस्माइल को विक्रय कर दी थी। इसी जमीन पर एक पुरानी मजार बनी हुई है, जो असलम के घर से सटी हुई है और जिसका प्रवेश द्वार भी उनके घर की ओर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

झगड़े के दौरान गिरी मजार की दीवार 
मजार की चारदीवारी भी कुछ वर्ष पूर्व असलम ने ही बनवाई थी। बृहस्पतिवार को मजार पर चादर चढ़ाने को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। तोड़फोड़ और पथराव किया गया। विवाद के दौरान मजार की दीवार गिर गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। 

पुलिस ने दोनों पक्षों के कुल 12 लोगों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, गांव में शांति व्यवस्था कायम है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed