सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Two Innocent Children Raped While Picking Mangoes in an Orchard

Budaun News: बाग में आम तोड़ने गए दो मासूमों से दुष्कर्म

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Two Innocent Children Raped While Picking Mangoes in an Orchard
विज्ञापन
बिनावर। थाना क्षेत्र में आम तोड़ने गए सात और आठ साल के दो मासूम बच्चों के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। घटना रविवार सुबह की है। बच्चों के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
Trending Videos


पीड़ित बच्चों के परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि बिनावर थाना क्षेत्र के एक गांव में रविवार सुबह करीब आठ बजे दो बच्चे, जिनकी उम्र सात और आठ साल है, गांव के एक बाग में आम बीनने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान बाग में रखवाली कर रहा एक युवक वहां पहुंच गया। आरोप है कि युवक ने दोनों के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

काफी देर तक जब बच्चे घर नहीं लौटे तो उनके परिजनों को चिंता हुई। परिजन उन्हें तलाशते हुए उसी बाग में पहुंचे। वहां बच्चों ने आपबीती सुनाई। परिजन बच्चों को लेकर बिनावर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को घटना की लिखित तहरीर दी।
पुलिस ने पीड़ित बच्चों के पिता की तहरीर के आधार पर पड़ोस के गांव निवासी आरोपी जेपी सिंह के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं बच्चों का चिकित्सा परीक्षण कराया गया है। थाना प्रभारी निरीक्षक अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed