सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   uncle injured in the attack has died and the nephew is in critical condition in Budaun

Budaun News: शराब के लिए रुपयों न देने पर जानलेवा हमला, इलाज के दौरान घायल मामा की मौत, भांजे की हालत नाजुक

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के हजरतपुर थाना क्षेत्र में 25 जनवरी को हुए जानलेवा हमले में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके भांजे की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 

uncle injured in the attack has died and the nephew is in critical condition in Budaun
युवक की मौत पर रोते-बिलखते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बदायूं जिले में शराब के लिए रुपये नहीं देने पर कुछ लोगों ने मामा-भांजे पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल वासुदेव ने इलाज के दौरान सेफई मेडिकल कॉलेज में सोमवार को दम तोड़ दिया। जबकि उनके भांजे सर्वेश का उपचार चल रहा है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

Trending Videos


हजरतपुर थाना क्षेत्र के गांव ग्योति निवासी राजवीर ने बताया कि उनका भाई वासुदेव व भांजा सर्वेश ईंट भट्ठे पर ठेकेदारी का काम करते थे। गांव के ही राजेंद्र, राजीव, ओमपाल, विजय, अशोक और अमन काफी समय से सर्वेश से रुपयों की मांग कर रहे थे। 25 जनवरी की शाम करीब छह बजे, जब सर्वेश अपने मामा वासुदेव के साथ दावत खाकर लौट रहा था, तब आरोपियों ने लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और फरसे से लैस होकर उनका रास्ता रोक लिया। आरोपियों ने शराब के लिए रुपयों की मांग की। इनकार करने पर जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए राजवीर और परिवार के प्रेमशरण के साथ भी मारपीट की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज 
घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां गंभीर हालत में वासुदेव और सर्वेश को सैफई मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। वहां उपचार के दौरान वासुदेव की मौत हो गई। पुलिस ने सभी छह आरोपियों के खिलाफ हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर उपनिरीक्षक अशोक कुमार को मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ केके तिवारी ने बताया कि मारपीट में घायल की इलाज के दौरान मौत हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed