सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   application deadline for admission to Atal Residential School has been extended

Bareilly News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी, अब इस तारीख तक भर सकते हैं फॉर्म

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

बरेली मंडल के अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए जो विद्यार्थी अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उनके लिए अच्छी खबर है। आवेदन की अंतिम तिथि को अब 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। 

application deadline for admission to Atal Residential School has been extended
अटल आवासीय विद्यालय - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बरेली मंडल के अटल आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा छह और नौ में प्रवेश की प्रक्रिया तेज हो गई है। महानिदेशक अटल आवासीय विद्यालय के निर्देशों के क्रम में आवेदन की अंतिम तिथि को अब 31 जनवरी से बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया गया है। उप श्रमायुक्त बरेली क्षेत्र, डॉ. दिव्य प्रताप सिंह के अनुसार प्राप्त आवेदनों का सत्यापन 25 फरवरी तक पूरा किया जाएगा, जिसके बाद विद्यार्थी 26 से 28 फरवरी के बीच अपने प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकेंगे।

Trending Videos


प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन आठ मार्च को किया जाएगा और परिणाम की घोषणा 18 मार्च को होगी। सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग और ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया 20 मार्च से 29 मार्च के बीच कराई जाएगी। प्रवेश प्रक्रिया में बरेली मंडल के वे पंजीकृत श्रमिक पात्र होंगे, जिनका पंजीकरण 30 नवंबर 2025 तक कम से कम तीन वर्ष पुराना और अद्यतन हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा कोविड के कारण अनाथ हुए बच्चे और मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अंतर्गत आने वाले बच्चे भी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा की बात करें तो कक्षा छह के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि एक मई 2014 से 31 जुलाई 2016 के बीच और कक्षा नौ के लिए एक मई 2011 से 31 जुलाई 2013 के बीच होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट UPBOCW.IN पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।  

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 172 पंजीकरण
उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए कमर कस ली है। जिले के निजी स्कूलों की 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर मुफ्त प्रवेश के लिए सोमवार से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. विनीता ने बताया कि इस बार शिक्षा विभाग ने आरटीई पोर्टल को पूरी तरह अपडेट और परिवर्तित किया है। हालांकि, तकनीकी सेटिंग के चलते सोमवार सुबह साइट खुलने में कुछ विलंब हुआ, जिससे आवेदकों को घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह से चल रहे इंतजार के बाद दोपहर करीब तीन बजे पोर्टल सुचारू रूप से संचालित हो सका। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, पहले ही दिन देर रात तक पोर्टल पर करीब 172 पंजीकरण दर्ज किए जा चुके थे। 

इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षाओं की अंतिम तिथि अब चार फरवरी 
माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय बरेली के अनुसार इंटरमीडिएट की प्रथम चरण की प्रयोगात्मक परीक्षाओं की समयसीमा में विस्तार किया गया है। पहले इन परीक्षाओं का आयोजन 24 जनवरी से एक फरवरी तक किया जाना निर्धारित था, लेकिन कई विद्यालयों में प्रयोगात्मक परीक्षाएं अभी भी रह गई है। क्षेत्रीय सचिव मुन्ने अली ने स्पष्ट किया है कि अब प्रथम चरण की इन परीक्षाओं को संपन्न कराने की अंतिम तिथि बढ़ाकर चार फरवरी कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed