{"_id":"69815f2c312312a94d0b36f3","slug":"evidence-including-report-of-events-sent-on-pen-drive-against-suspended-pcs-officer-alankar-agnihotri-bareilly-2026-02-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UP: घटनाक्रम की रिपोर्ट के साथ पेनड्राइव में भेजे गए सुबूत; निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार की बढ़ेंगी मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: घटनाक्रम की रिपोर्ट के साथ पेनड्राइव में भेजे गए सुबूत; निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार की बढ़ेंगी मुश्किलें
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: शाहरुख खान
Updated Tue, 03 Feb 2026 08:40 AM IST
सार
निलंबित पीसीएस अधिकारी अलंकार की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जिला प्रशासन ने घटनाक्रम की रिपोर्ट के साथ पेनड्राइव में सुबूत भेजे गए हैं। अब शासन से आरोपपत्र जारी होगा। अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को सिटी मजिस्ट्रेट पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल और निर्वाचन आयोग को ई-मेल पर भेज दिया था।
26 जनवरी को सिटी मजिस्ट्रेट के पद से इस्तीफा देने वाले अलंकार अग्निहोत्री की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। जिला प्रशासन की रिपोर्ट पर उसी दिन ही शासन ने उन्हें निलंबित कर दिया था। अब जिला प्रशासन की ओर से अलंकार के विरुद्ध घटनाक्रम की रिपोर्ट के साथ ही सबूत के तौर पर पेनड्राइव में कई वीडियो भी शासन को भेजे गए हैं। शासन से आरोपपत्र जारी होना अभी शेष है। शासन की ओर से नामित जांच अधिकारी मंडलायुक्त के पास अभी अलंकार के विरुद्ध आरोपपत्र नहीं आया है।
Trending Videos
2 of 8
अलंकार अग्निहोत्री
- फोटो : amar ujala
अलंकार अग्निहोत्री ने 26 जनवरी को कलक्ट्रेट में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट पद से अपना इस्तीफा राज्यपाल और निर्वाचन आयोग को ई-मेल पर भेज दिया था। इस्तीफे में उन्होंने यूजीसी के नए नियमों और प्रयागराज में शंकराचार्य व उनके शिष्यों के साथ दुर्व्यवहार का जिक्र किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
कलेक्ट्रेट का गेट बंद होने पर धरने बैठे सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री व उनके समर्थन जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
कलक्ट्रेट में की थी जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन
ई-मेल करने के बाद उसी दिन उन्होंने इस्तीफे को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था और सरकार के विरुद्ध उग्र हो गए थे। 27 जनवरी को भी उन्होंने कलक्ट्रेट में जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया था। खबर है कि जिला प्रशासन ने उसकी वीडियोग्राफी कराई थी।
4 of 8
कलेक्ट्रेट से जाते सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री अपने समर्थको के साथ
- फोटो : अमर उजाला
शासन स्तर से अलंकार अग्निहोत्री को आरोप पत्र जारी होगा
अब पेनड्राइव में साक्ष्य के तौर पर कई वीडियो शासन को भेजे हैं। साथ ही, पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट भी भेजी है। इसी के आधार पर शासन स्तर से अलंकार अग्निहोत्री को आरोप पत्र जारी होना है। निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट को शामली जिलाधिकारी कार्यालय में संबद्ध कर दिया गया था, लेकिन अब तक अलंकार ने वहां अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।
विज्ञापन
5 of 8
अलंकार अग्निहोत्री
- फोटो : अमर उजाला
एससी-एसटी कानून के विरोध में सात को दिल्ली कूच की तैयारी
निलंबित सिटी मजिस्ट्रेट अलंकार अग्निहोत्री की ओर से व्हाट्सएप स्टेटस पर समर्थकों को दी गई सूचना के अनुसार, रविवार को वह वाराणसी में थे। वहां उन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात की। सोमवार को उन्होंने समर्थकों को सात फरवरी को दिल्ली कूच करने की तैयारी करने की सूचना दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।