सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   bulldozers action against encroachments demolishing illegal constructions on railway land in Bareilly

UP: बरेली में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, रेलवे की जमीन पर अवैध निर्माण ध्वस्त; कार्रवाई से मची खलबली

संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 02:02 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में रेलवे की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया। ईंट पजाया चौराहे के पास लोगों ने रेलवे की जमीन पर कब्जा कर रखा था। दोपहर करीब 12 बजे अतिक्रमण पर बुलडोजर चला तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। 

bulldozers action against encroachments demolishing illegal constructions on railway land in Bareilly
बुलडोजर से ढहाया गया अतिक्रमण - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बरेली के बारादरी क्षेत्र में ईंट पजाया चौराहे के पास मंगलवार को अवैध कब्जों पर बुलडोजर चला तो अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। यहां रेलवे की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। इस पर रेलवे और आरपीएफ की टीम दोपहर करीब 12 बजे बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंची और अतिक्रमण पर कार्रवाई शुरू कर दी। रेलवे की जमीन पर हुए अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान मौके पर आरपीएफ, जीआरपी और स्थानीय पुलिस तैनात रही। 

Trending Videos

जानकारी के मुताबिक श्यामगंज से इज्जतनगर रेलवे वर्कशॉप तक जाने वाली रेल लाइन पर अब से 50 साल पहले रेलवे ट्रेन संचालित करता था। संचालन बंद होने से रेलवे की सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध कब्जे हो गए। श्यामगंज रेलवे स्टेशन भी अवैध कब्जों में दफन हो गया। श्यामगंज में रेलवे का लकड़ी डिपो हुआ करता था। अतिक्रमणकारियों ने अवैध कब्जे कर पक्के निर्माण करा लिए। रेलवे ने अतिक्रमण को चिह्निन किया था। कई बार नोटिस दिए जाने के बाद भी लोगों ने कब्जा नहीं हटाया। इस पर रेलवे की टीम ने मंगलवार को अभियान चलाकर जमीन को कब्जा मुक्त कराया है। शहर में कई अन्य स्थानों पर भी पूर्वोत्तर रेलवे की जमीनों पर अवैध कब्जे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed