सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Internal conflict within the Samajwadi Party in Bareilly

फटा पोस्टर, बढ़ा विवाद: बरेली में समाजवादी पार्टी में अंदरूनी खींचतान, फटे बोर्ड की तस्वीर वायरल

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 12:00 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में सपा कार्यालय का बोर्ड किसी ने फाड़ दिया। इस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष का नाम लिखा था। इसकी तस्वीर वायरल हुई तो आनन-फानन दूसरा बोर्ड लगवा दिया गया। इस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष का नाम गायब है। 

Internal conflict within the Samajwadi Party in Bareilly
सपा जिला कार्यालय के बाहर किसी ने बोर्ड फाड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बरेली में समाजवादी पार्टी (सपा) की जिला कार्यकारिणी भंग होने के बावजूद अंतर्कलह थम नहीं रही है। सोमवार को पटेल चौक के पास डिवाइडर पर लगा सपा कार्यालय का बोर्ड किसी ने फाड़ दिया। इस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष का नाम लिखा था। उसकी जगह अब दूसरा फ्लैक्स बोर्ड लगा दिया गया है। फटे बोर्ड का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पार्टी पदाधिकारियों के बीच अंदरूनी खींचतान फिर बढ़ गई है।

Trending Videos


19 जनवरी को सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। इसके बाद से ही कार्यालय पर महानगर संगठन के नेतृत्व में क्रमवार बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन वहां लगा बोर्ड नहीं हटा। उस पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष का पद समेत नाम लिखा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- UP News: बरेली से होकर गुजरेगा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, भविष्य में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन; यहां बनेगा कंटेनर हब

सोमवार को फटे बोर्ड का फोटो वायरल हुआ तो महानगर कार्यकारिणी पर अंगुलियां उठने लगीं। आनन-फानन वहां नया बोर्ड भी लगा दिया गया। नए बोर्ड पर किसी का नाम और पदनाम नहीं है। उस पर कार्यालय का पता मिशन कंपाउंड लोहिया भवन और पार्टी का प्रतीक साइकिल दर्ज है। चर्चा है कि निवर्तमान जिलाध्यक्ष का नाम हटाने के लिए महानगर कार्यकारिणी ने ही बोर्ड को फड़वाया और फिर मनमुताबिक नया बोर्ड लगवा दिया। 

Internal conflict within the Samajwadi Party in Bareilly
नया बोर्ड लगवाया गया - फोटो : अमर उजाला

लखनऊ तक दौड़ लगा रहे दावेदार
जिला कार्यकारिणी भंग होने के बाद संगठन के कई नेता खुद को स्वघोषित जिलाध्यक्ष की तरह पेश कर रहे हैं। कई पदाधिकारी और सदस्य लखनऊ तक पहुंचकर राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष कार्यालयों में अर्जी भी लगा चुके हैं। वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात का क्रम बढ़ गया है। वरिष्ठ नेताओं के मुताबिक, नई कार्यकारिणी का गठन राष्ट्रीय अध्यक्ष की संस्तुति पर होगा। किसे कमान मिलेगी? यह वही तय करेंगे।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवचरन कश्यप ने कहा कि उत्तराखंड स्थित धर्मस्थल पर दर्शन के लिए आया हूं। साइन बोर्ड फटने या फाड़े जाने की जानकारी नहीं है। इसलिए टिप्पणी नहीं कर सकता। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि पार्टी कार्यालय का साइन बोर्ड किसी खुराफाती ने फाड़ दिया होगा। जानकारी मिलते ही शाम तक नया बोर्ड बनवाकर लगवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed