सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   weather update fog returns in Bareilly and surrounding districts

फाल्गुन में फॉग: बरेली में फिर छाया कोहरा, ठंड का बढ़ा असर; जानिए तराई के जिलों में मौसम का हाल

अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

बरेली में मौसम ने फिर यू-टर्न ले लिया है। फाल्गुन में फॉग (कोहरा) छाया है। मंगलवार को दोपहर बाद भी धूप नहीं निकली। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। 

weather update fog returns in Bareilly and surrounding districts
बरेली में छाया कोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

बरेली समेत आसपास के जिलों में मौसम में लगातार बदलाव जारी है। बारिश के बाद सोमवार को धूप खिली तो लोगों को राहत मिली थी, लेकिन मंगलवार को फिर घना कोहरा छा गया। दोपहर 12 बजे के बाद भी धूप नहीं निकली। फाल्गुन माह शुरू हुए दो दिन हो चुके हैं और ठंड ने एक बार फिर अपना असर दिखाया। बदायूं, शाहजहांपुर और पीलीभीत जिले में भी कोहरा छाया रहा।

Trending Videos


बरेली में सप्ताहभर से कोहरा, शीतलहर, बारिश सह रहे शहरवासियों को सोमवार को चटक धूप ने काफी राहत पहुंचाई थी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी हुई, लेकिन मंगलवार की सुबह घने कोहरे के साथ हुई। तराई के पीलीभीत और लखीमपुर खीरी में भी मौसम ने करवट ली। सुबह से ही कोहरा छा गया। इसके चलते ठंड फिर से बढ़ गई है। मौसम विभाग ने बरेली अगले तीन दिन तक कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रात के तापमान में होगी गिरावट 
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक, रात के तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट के साथ ही घना कोहरा छा सकता है। पांच फरवरी से हवा की गति बढ़ने से कोहरा के घनत्व में कमी आएगी। सर्द हवा और ठंड से भी राहत का अनुमान है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बरकरार रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 23 डिग्री और न्यूनतम पारा सामान्य से तीन डिग्री अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

लखीमपुर खीरी में छाया कोहरा 
लखीमपुर खीरी में मंगलवार सुबह से ही घना कोहरा छा गया। इसके चलते शहर समेत हाईवे पर दृश्यता कम हो गई। हाईवे पर तो कोहरे का आलम यह रहा कि दृश्यया 50 मीटर से कम हो गई। इसके चलते वाहनों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के चलते वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। कोहरे के साथ ही तापमान में भी कमी दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान सुबह नौ डिग्री सेल्सियस के करीब रहा। हल्की गलन भी लोगों को महसूस हुई, जिसके चलते लोग गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed