{"_id":"6a6e41a3cc45cfd9b60f3ad9","slug":"underground-cable-faults-can-now-be-pinpointed-using-a-machine-badaun-news-c-123-1-bdn1037-169814-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: अब मशीन से अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट का लग सकेगा सटीक पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: अब मशीन से अंडरग्राउंड केबल फॉल्ट का लग सकेगा सटीक पता
विज्ञापन
फॉल्ट लोकेटर मशीन का शुभारंभ करते विधायक व एसई। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदायूं। शहर में अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट आने पर घंटों तक बिजली गुल रहने की समस्या अब खत्म हो जाएगी। शनिवार को प्रगति विहार कॉलोनी में शहर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने अंडरग्राउंड फॉल्ट लोकेटर मशीन का शुभारंभ किया।
अब तक आधुनिक उपकरण न होने के कारण विद्युत निगम के लाइनमैनों को केबल में फॉल्ट ढूंढने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती थी। कई बार फॉल्ट का सही स्थान न मिलने से घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहती थी, जिससे उपभोक्ताओं को परेशानी होती थी।
इसी समस्या के समाधान के लिए शहर के लिए यह आधुनिक फॉल्ट लोकेशन मशीन उपलब्ध कराई गई है। अब इस मशीन की मदद से अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट का सटीक स्थान तुरंत चिह्नित किया जा सकेगा। इससे मरम्मत कार्य तेजी से होगा और बिजली आपूर्ति जल्द बहाल हो सकेगी।
विज्ञापन
विद्युत निगम ने इस कार्य के लिए दुर्गेश चंदेल और राहत ब्रदर्स को टेंडर प्रदान किया है। ये फर्में फॉल्ट लोकेशन के साथ त्वरित मरम्मत का काम भी करेंगी। अधीक्षण अभियंता अजय कुमार ने कहा कि इस पहल से शहर की विद्युत व्यवस्था और मजबूत होगी और लोग फॉल्ट होने की स्थिति में परेशानी नहीं होगी। मशीन के माध्यम से फॉल्ट को ढूंढ़कर समस्या का तुरंत समाधान किया जाएग। इससे उपभोक्ताओं को अब निर्बाध और बेहतर बिजली आपूर्ति का लाभ मिलेगा। इस अवसर एसडीओ अरविंद कुमार, जेई सुनील कुमार सहित विद्युत निगम के अधिकारी सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।