फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Unidentified vehicle hits motorcycle on highway; two youths injured.

Budaun News: हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवक घायल

Sun, 02 Aug 2026 12:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Unidentified vehicle hits motorcycle on highway; two youths injured.
बिल्सी। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सतेती चौराहे के पास शनिवार शाम किसी वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए।
विज्ञापन

उझानी थाना क्षेत्र के गांव अब्दुल्लागंज निवासी रवि पुत्र महेंद्र अपने रिश्तेदार वीरपाल पुत्र खूब लाल निवासी दीननगर शेखपुर के साथ बाइक से बिल्सी आ रहे थे। सतेती चौराहे के पास पीछे से आए किसी वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। राहगीरों ने घटना की सूचना एंबुलेंस को दी, जिसके बाद दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बिल्सी पहुंचाया गया। सीएचसी बिल्सी के चिकित्सक डॉ. प्रेमपाल सिंह गंगवार ने बताया कि दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन चोटें गंभीर होने के कारण बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed