सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   UPMSP Result Nikhil tops the Intermediate and Shweta tops High School in Badaun district

UPMSP Result 2026: इंटर में निखिल तो हाईस्कूल में श्वेता ने किया बदायूं जिले में टॉप, देखें टॉप टेन की सूची

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Thu, 23 Apr 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित हुए। बदायूं जिले में इंटरमीडिएट में निखिल 91.60 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया। हाईस्कूल में श्वेता ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। इनके 95 प्रतिशत अंक आए हैं। 

UPMSP Result Nikhil tops the Intermediate and Shweta tops High School in Badaun district
हाईस्कूल की जिला टॉपर श्वेता को मिठाई खिलातीं उनकी मां और कॉलेज की पूर्व प्रधानाचार्या। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित कर दिए गए। बदायूं जिले में मेधावी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसमें इंटरमीडिएट में निखिल और हाईस्कूल में श्वेता ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया। भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज, रूदायन के निखिल ने इंटरमीडिएट में 91.60 फीसदी अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं की श्वेता ने हाईस्कूल में 95 फीसदी अंकों के साथ जिले में टॉप किया।

Trending Videos


इन मेधावियों भी लहराया परचम 
इंटरमीडिएट परीक्षा में आरएल इंटर कॉलेज, कछला के सुधांशु 90.60 फीसदी अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहे। भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज, रूदायन के महेश ने 90.20 फीसदी अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। त्रिवेनी इंटर कॉलेज, भटपुरा बिसौली के उदित सक्सेना ने 89.60 फीसदी अंक प्राप्त किए। भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज, रूदायन की अंशी तिवारी ने 89.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। श्रीकृष्ण इंटर कॉलेज, बदायूं के लक्ष्यपाल, द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर, बदायूं के अनुज कुमार और भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज, रूदायन की कनक शर्मा ने 89 फीसदी अंक हासिल किए। हाईस्कूल परीक्षा में सिंगुलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंजलि वर्मा और द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बदायूं के अभिषेक चौहान ने 94.67 फीसदी अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के लक्षित ने 93.83 फीसदी अंक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंटरमीडिएट में शीर्ष तीन के अलावा, कई अन्य छात्रों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। एसकेएम इंटर गंगोला दातागंज के सुरेंद्र और महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी के हिमांशु बघेल ने 88.80 फीसदी अंक प्राप्त किए। गौरी शंकर इंटर कॉलेज बगरैन की शिवी वर्मा ने 88.60 फीसदी अंक हासिल किए। डॉक्टर एससी सिंह इंटर कॉलेज गुड़लिया बदायूं की कशिश पटेल और श्री राम चंद्र मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज के हर्ष प्रताप सिंह ने 88.40 फीसदी अंक प्राप्त किए। श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं के प्रशांत शाक्य ने 88.20 फीसदी अंक हासिल किए।

हाईस्कूल में अंजलि और अभिषेक दूसरे स्थान पर 
हाईस्कूल में श्वेता के बाद अंजलि वर्मा और अभिषेक चौहान ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान प्राप्त किया। गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज, बिसौली की अर्चना और अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर, उझानी के अमन राना ने 93.67 फीसदी अंक प्राप्त किए। संजय गांधी स्मारक श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज, रूदायन की पायल धनगर और अहमद हसन इंटर कॉलेज, उसहैत के हर्षवर्धन ने 93.50 फीसदी अंक हासिल किए। द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर की गौरी शर्मा ने 93.33 फीसदी अंक प्राप्त किए।

द्रौपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के कार्तिक ने 93.17 फीसदी अंक प्राप्त किए। जीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज, ककराला की इसरा और शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर की प्रिया चौहान ने 93 फीसदी अंक हासिल किए। गौस मोहम्मद इंटर कॉलेज की प्रियांशी और श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज, अब्दुल्लागंज की मुस्कान ने 92.83 फीसदी अंक प्राप्त किए। बीडीबी इंटर कॉलेज, बिल्सी के पवन श्रीवास्तव ने 92.67 फीसदी अंक हासिल किए।

इंटरमीडिएट टॅापर 
  • निखिल - 91.60 प्रतिशत- भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन
  • सुधांशु- 90.60 प्रतिशत- आरएल इंटर कॉलेज- कछला
  • महेश- 90.20 प्रतिशत- भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन
  • उदित सक्सेना- 89.60 प्रतिशत- त्रिवेनी इंटर कॉलेज भटपुरा बिसौली
  • अंशी तिवारी- 89.40 प्रतिशत-भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन
  • लक्ष्यपाल- 89 प्रतिशत- श्रीकृष्ण इंअर कॉलेज बदायूं
  • अनुज कुमार- 89 प्रतिशत- द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बदायूं
  • कनक शर्मा- 89 प्रतिशत-भगवान दास मेमोरियल इंटर कॉलेज रूदायन
  • सुरेंद्र- 88.80 प्रतिशत-एसकेएम इंटर गंगोला दातागंज
  • हिमांशु बघेल- 88.80 प्रतिशत-महात्मा गांधी पालिका इंटर कॉलेज उझानी
  • शिवी वर्मा- 88.60 प्रतिशत- गौरी शंकर इंटर कॉलेज बगरैन
  • कशिश पटेल- 88.40 प्रतिशत- डॉक्टर एससी सिंह इंटर कॉलेज गुड़लिया बदायूं
  • हर्ष प्रताप सिंह- 88.40 प्रतिशत- श्री राम चंदर मेमोरियल इंटर कॉलेज दातागंज
  • प्रशांत शाक्य- 88.20 प्रतिशत-श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं

हाईस्कूल के जिला टॉपर
  • श्वेता- 95 प्रतिशत- केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज बदायूं
  • अंजलि वर्मा- 94.67 प्रतिशत-सिंगलर मिशन गर्ल्स इंटर कॉलेज
  • अभिषेक चौहान- 94.67 प्रतिशत-द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बदायूं
  • लक्षित- 93.83 प्रतिशत- शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज
  • अर्चना- 93.67 प्रतिशत- गर्वमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज बिसौली
  • अमन राना- 93.67 प्रतिशत- अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उझानी
  • पायल धनगर- 93.50 प्रतिशत- संजय गांधी स्मारक श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज रूदायन
  • हर्षवर्धन- 93.50 प्रतिशत- अहमद हसन इंटर कॉलेज उसहैत
  • गौरी शर्मा- 93.33 प्रतिशत- द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर
  • कार्तिक- 93.17 प्रतिशत-द्रोपदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर
  • इसरा- 93 प्रतिशत-जीबी गर्ल्स इंटर कॉलेज ककराला
  • प्रिया चौहान- 93 प्रतिशत- शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर
  • प्रियांशी- 92.83 प्रतिशत-गौस मोहम्मद इंटर कॉलेज
  • मुस्कान- 92.83 प्रतिशत- श्री ओम प्रकाश शर्मा इंटर काॅलेज अब्दुल्लागंज
  • पवन श्रीवास्तव- 92.67 प्रतिशत-बीडीबी इंटर कॉलेज बिल्सी

रिजल्ट आने पर झूमे मेधावियों ने किया खुशी का इजहार
यूपी बोर्ड का 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर छात्र और छात्राओं में गजब का उत्साह नजर आया। दोपहर बाद से कॉलेजों में जुटे छात्र और छात्राओं को जब अपने नंबरों का पता लगा तो वह खुशी से उछल पड़े। देवनागरी इंटर कॉलेज में निदेशक संकेत मोहन शर्मा ने शिक्षक और शिक्षिकाओं को ऑनलाइन रिजल्ट सर्च करने के काम में जुटा दिया। कॉलेज आने वाले 10वीं और 12वीं के सभी छात्र और छात्राओं में जो मेधावियों में हाईस्कूल की अनन्या माहेश्वरी, अंशिका पचौरी, कशिश तोमर तो इंटर में साक्षी सागर, ऋचा शर्मा का प्रबंधक राममोहन शर्मा ने मुंह मीठा कराया। इससे पहले छात्राओं ने खुशी का इजहार भी किया। 

एमजीपी कॉलेज में प्रधानाचार्य संतीव तोमर ने जिले के टॉप- टेन में शामिल 12वीं के छात्र हिमांशु बघेल के हौसले की तारीफ की। उन्होंने बताया कि हिमांशु ने कॉलेज का नाम रोशन कर दिया है। अयोध्या प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर उमा विद्यालय में रतन जिंदल ने 10वीं के मेधावी अमन राना का मुंह मीठा कराया। विमला हरिभगवान कॉलेज, ओमप्रकाश शर्मा इंटर कॉलेज, सालिक राम आदर्श इंटर कॉलेज अब्दुल्लागंज, आदर्श शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज, भदवार गर्ल्स इंटर कॉलेज और विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में भी जश्न का माहौल रहा। खुशी के मौके पर अभिभावक भी जुटे। उन्होंने भी मेधावियों का हौसला बढ़ाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed