सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicles that have booked slots will undergo manual fitness testing today.

Budaun News: स्लॉट बुक करवाने वाले वाहनों की होगी आज मैन्युल फिटनेस

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicles that have booked slots will undergo manual fitness testing today.
विज्ञापन
बदायूं। जिले में मैन्युल फिटनेस शुरू होने से वाहन चालकों को काफी राहत मिली है। शनिवार से पोर्टल पर फीस कटनी शुरू हो गई। लोगों ने फीस जमा करने के बाद सोमवार के लिए अपने वाहनों की फिटनेस जांच कराने के लिए स्लॉट बुक करवा लिए हैं। इसके बाद इन वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। बरेली जाने के चक्कर में जिले के 250 स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं हो पाई थी।
Trending Videos


जिले में जनवरी से मैन्युल फिटनेस होना बंद हो गई थी। उसके बाद से वाहन चालक बरेली जाकर ही वाहनों की फिटनेस जांच करा रहे थे। इसमें उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। भारत सरकार की ओर से आदेश जारी कर दिसंबर 2026 तक जिले में ही मैन्युल तरीके से वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहनों की फिटनेस कराने के लिए शनिवार से लोगों ने परिवहन विभाग के पोर्टल पर फीस जमा करनी शुरू कर दी है। सोमवार से वाहन चालक अपने वाहनों को लेकर परिवहन विभाग के कार्यालय पर पहुचेंगे, जहां उनके वाहनों की फिटनेस जांच की जाएगी। एआरटीओ हरिओम ने बताया कि प्रतिदिन फिटनेस कराने के लिए 50 वाहनों के स्लॉट बुक किए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिले में करीब 250 स्कूली वाहनों की फिटनेस नहीं है, जिसमें 88 वाहन अपनी समय सीमा पूरी कर चुके हैं। बचे हुए 162 वाहनों की फिटनेस जांच होने के बाद उन्हें प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed