सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Vehicular movement remained halted throughout the day due to a tree felled by a storm.

Budaun News: आंधी में गिरे पेड़ से पूरे दिन बंद रहा वाहनों का आवागमन

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Vehicular movement remained halted throughout the day due to a tree felled by a storm.
बिल्सी के खैरी गांव में तेज आंधी में ट्रैक्टर पर गिरा पेड़। संवाद
विज्ञापन
उझानी। रेलवे स्टेशन के पास आंधी के दौरान विशालकाय पाकड़ का पेड़ उखड़ कर सड़क पर गिर पड़ा। आधी रात के बाद गिरे पेड़ की चपेट में हालांकि कोई राहगीर नहीं आया, लेकिन पेड़ का मलबा सड़क पर पड़ा रहने से रविवार पूरे दिन स्टेशन रोड पर वाहनों का आवागमन ठप रहा। तार टूटने से बिजली आपूर्ति भी शाम तक शुरू नहीं हो पाई।
Trending Videos

बारिश के दौरान आंधी की शुरूआत रात में करीब एक बजे हुई। उस वक्त बाजार भी बंद था। रेलवे स्टेशन की ओर भी आवाजाही नहीं थी। करीब चार दशक पुराना विशालकाय पेड़ गिरते ही मोटी- मोटी टहनियों समेत मलबे ने स्टेशन रोड की पूरी सड़क को घेर लिया। पेड़ गिरने से बिजली के तार भी टूट गए। सुबह में पालिका के सफाई निरीक्षक हरीश कुमार त्यागी और बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हालात पर गौर किया। पालिका और बिजली विभाग के कर्मचारी रविवार पूर्वाह्न तक पेड़ का मलबा हटाने का काम शुरू नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन रोड और मिल कंपाउंड समेत आसपास इलाके के लोगों ने बिजली कर्मियों की मदद शुरू की। इसके बाद ही पेड़ की मोटी टहनियों को काटे जाने का काम शुरू हो पाया। सबसे ज्यादा दिक्कत रेलवे स्टेशन से बाजार तक आने- जाने वाले लोगों और भारी वाहनों को हुई। स्टेशन के आसपास इलाके के साथ ही मिल कंपाउंड के उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली नसीब नहीं हो पाई। लोगों को पेयजल किल्लत का भी सामना करना पड़ा।

पंखा रोड से होकर निकले भारी वाहन
आंधी में रेलवे स्टेशन के पास पाकड़ का पेड़ गिरने के बाद अढ़ौली फाटक के रास्ते रेलवे के रैक प्वाइंट से यूरिया लदे वाहन भी नहीं निकल पाए। वाहनों को पंखा रोड से वाया पुरानी अनाजमंडी मोड़ के रास्ते स्टेशन रोड पर लाकर लिंक रोड से होकर निकाला गया। पंखा रोड पर इसे लेकर दो- तीन बार जाम का माहौल भी बना। इसके विपरीत छोटे वाहन मिल कंपाउंड के रास्ते स्टेशन रोड होकर बाजार में पहुंचे।


आंधी से बिजली गुल, तीन



उपकेंद्रों की आपूर्ति ठप



- कादरचौक ब्लॉक का मामला, पानी का संकट गहराया



संवाद न्यूज एजेंसी



कादरचौक। ब्लॉक क्षेत्र में आई तेज आंधी के कारण बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। कादरचौक, असरासी और भूड़ा भदरौल के तीनों विद्युत उपकेंद्रों से बिजली सप्लाई बाधित है। इससे घरों में पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।



33 केवीए से लेकर एचटी लाइनें तक क्षतिग्रस्त हो गई हैं। विद्युत आपूर्ति ठप होने से सभी बिजली संचालित उपकरण बंद पड़े हैं। घरों में पानी की टंकियां खाली हो गई हैं, जिससे लोगों को पीने और दैनिक उपयोग के पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। आंधी के कारण कई पेड़ भी टूटकर गिर गए हैं, जिससे स्थिति और बिगड़ गई है। स्थानीय निवासियों को बिजली और पानी दोनों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन की ओर से अभी तक बिजली बहाली को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। मरम्मत कार्य कब तक पूरा होगा, इस पर अनिश्चितता बनी हुई है। ग्रामीणों में बिजली विभाग के प्रति गहरा रोष व्याप्त है।


फोटो-24



खैरी गांव में तेज आंधी में पेड़ उखड़कर ट्रैक्टर पर गिरा



बिल्सी। खैरी गांव में शनिवार की रात आई तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। आंधी के चलते एक पुराना पेड़ उखड़कर ट्रैक्टर और पास की दीवार पर गिर गया। इससे ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि दीवार टूट गई। गनीमत रही कि घटना के समय आसपास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।



गांव के पूर्व प्रधान अबरार खान ने बताया कि ट्रैक्टर उनके भाई अफजल खान पुत्र आबिद खान का है, जो घर के पास खड़ा था। आंधी के दौरान अचानक पेड़ गिरने से ट्रैक्टर को भारी नुकसान पहुंचा है। आंधी थमने के बाद ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ की टहनियां काटीं और ट्रैक्टर को बाहर निकाला। बताया गया कि आंधी के चलते गांव में कई अन्य पेड़ भी उखड़ गए, जिससे लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। संवाद

बिल्सी के खैरी गांव में तेज आंधी में ट्रैक्टर पर गिरा पेड़। संवाद

बिल्सी के खैरी गांव में तेज आंधी में ट्रैक्टर पर गिरा पेड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed