सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Via the Ganga Expressway, you will be able to reach Lucknow in two and a half hours and Prayagraj in five hours.

Budaun News: गंगा एक्सप्रेस-वे से ढाई घंटे में लखनऊ तो पांच घंटे में पहुंच सकेंगे प्रयागराज

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Via the Ganga Expressway, you will be able to reach Lucknow in two and a half hours and Prayagraj in five hours.
गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद
विज्ञापन
बिनावर/ वजीरगंज/ दातागंज/बदायूं। उत्तर प्रदेश के बहुचर्चित और महत्वाकांक्षी गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 29 अप्रैल बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी हरदोई से करेंगे। इस ऐतिहासिक परियोजना के शुरू होते ही बदायूं जनपद प्रदेश के विकास मानचित्र पर नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता नजर आएगा। इससे लखनऊ, मेरठ व प्रयागराज का सफर आसान हो जाएगा। ढाई घंटे में लखनऊ तो चार से पांच घंटे में प्रयागराज का सफर तय हो सकेगा। एक्सप्रेस-वे पर 125 किलोमीटर की अधिकतम रफ्तार पर वाहन फर्राटा भर सकेंगे।
Trending Videos

करीब 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे मेरठ जनपद के विजौली गांव से प्रारंभ होकर प्रयागराज के जुडापुर दादू तक जाएगा और प्रदेश के 12 जिलों को आपस में जोड़ेगा। इनमें बदायूं एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में उभरकर सामने आया है। जनपद बदायूं में एक्सप्रेस-वे की लंबाई लगभग 92 किलोमीटर निर्धारित की गई है, जो संभल की दिशा से बिसौली तहसील के ग्राम ब्योर कासिमाबाद से प्रवेश कर दातागंज तहसील के ग्राम खानपुर पंचशाला तक पहुंचेगा। यह मार्ग जिले को प्रदेश के प्रमुख आर्थिक और प्रशासनिक केंद्रों से सीधे जोड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए बदायूं जनपद में लगभग 1200 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है। इससे 85 गांव व 195 मजरे सीधे जुड़े है। एक्सप्रेसवे के दायरे में जिले की चार प्रमुख तहसीलें बदायूं, बिसौली, बिल्सी और दातागंज आ रही हैं।

3 इंटरचेंज और 4 फ्लाईओवर से सशक्त होगी कनेक्टिविटी
जनपद बदायूं में एक्सप्रेस-वे के अंतर्गत 4 फ्लाईओवर और 3 प्रमुख इंटरचेंज बनाए गए हैं, जो जिले की यातायात व्यवस्था को पूरी तरह बदल देंगे। ग्राम वनकोटा (बिसौली रोड), ग्राम घटपुरी (बरेली रोड), ग्राम डहरपुर कलां (दातागंज रोड) इन इंटरचेंज के माध्यम से जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित और निर्बाध आवागमन की सुविधा मिलेगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

रामगंगा नदी पर भव्य सेतु, इंजीनियरिंग का उत्कृष्ट उदाहरण
परियोजना के अंतर्गत बदायूं में रामगंगा नदी पर 720 मीटर लंबा विशाल सेतु तैयार किया गया है। यह पुल न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि क्षेत्रीय आवागमन को सुगम बनाने में भी मील का पत्थर साबित होगा।

औद्योगिक गलियारा से बन रहे निवेश और रोजगार के नए द्वार
गंगा एक्सप्रेसवे के किनारे बदायूं में औद्योगिक विकास को विशेष प्राथमिकता दी गई है। बरेली रोड स्थित घटपुरी इंटरचेंज के पास 108 हेक्टेयर भूमि पर औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है, जिसमें घटपुरी, औरंगाबाद माफी और कुतुबपुरथरा गांव शामिल हैं। वहीं दातागंज तहसील के डहरपुर कलां इंटरचेंज के पास लगभग 300 हेक्टेयर में दूसरा औद्योगिक गलियारा प्रस्तावित है, जिसके लिए बिहारीपुर, छछऊ, डहरपुर कलां, कैल्हाई और डोलापुर गांवों की भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया जारी है।

केंद्रीय राज्यमंत्री रहेंगे मुख्य अतिथि, घटपुरी में होगी जनसभा
गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन समारोह जिले में बरेली मार्ग स्थित बिनावर, घटपुरी के पास होगा। बुधवार को इस आयोजन के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा रहेंगे। यहां पर जनप्रतिनिधियों के संबोधन के साथ पीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण होगा। मंगलवार को आयोजन को लेकर पूरे दिन पंडाल बनाने से लेकर सुरक्षा-व्यवस्था आदि की तैयारी चलती रही।

बाइक व कंडम वाहनों के संचालन पर रहेगी रोक
एक्सप्रेस-वे पर बाइक सवार लोगों व कंडम वाहनों के चलने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। हर पंद्रह किलोमीटर पर पुलिस के 112 वाहन तैनात रहेंगे। पुलिस चौकी भी बनेगी। इसके साथ ही यहां पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों से प्रत्येक वाहनों की निगरानी होगी। एआई मोड के कैमरों के साथ टोल काटने का भी इंतजाम रहेगा। सुरक्षा को लेकर लगातार पुलिस की गश्त भी जारी रहेगी। इसके साथ ही यूपीडा की टीम भी निगरानी करेगी। एक्सप्रेस-वे पर लाइटें भी लगाई गई हैं। इसके लिए जगह-जगह सोलर पैनल लगे हैं, जिससे यह लाइटें रात के समय जलेंगी। इससे वाहन सवार लोगों को चलने में काफी मदद मिल सकेगी।

वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिए गए इंटरचेंज
गंगा एक्सप्रेस वे पर मंगलवार से ही वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। हालांकि अभी इक्का-दुक्का वाहन ही यहां से निकल रहे हैं। वाहनों के आवागमन के लिए जिले के तीनों इंटरचेंज भी खोल दिए गए है।

कक्षा एक से 12 तक आज रहेगा अवकाश
गंगा एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण 29 अप्रैल को होगा। ऐसे में बदायूं में भी कार्यक्रम का लाइव दिखाया जाएगा। ऐसे में कई भाजपा के पदाधिकारी से लेकर कार्यकर्ता व माननीय और अधिकारी आएंगे। ऐसे में शहर में डीएम अवनीश राय के निर्देश पर सभी बोर्ड के कक्षा एक से 12 तक के सभी स्कूल बंद रहेंगे।

गंगा एक्सप्रेस-वे पर दातागंज विधानसभा क्षेत्र के पापड़ हमजापुर में एक उतार-चढ़ाव बनाया गया है। यह उतार-चढ़ाव हमारे प्रयासों से स्वीकृत हुआ, जो मूल योजना में नहीं था। इससे किसानों को मंडियों तक सीधी पहुंच मिलेगी और औद्योगिक गलियारे से रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। क्षेत्र में संपत्ति के मूल्यों में भी वृद्धि हुई है। - राजीव कुमार सिंह, विधायक दातागंज

गंगा एक्सप्रेस-वे से जिले को एक नई गति मिलेगी। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बदायूं जिले के घटपुरी में जनसभा के माध्यम से किया जाएगा। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें। - महेश चंद्र गुप्ता, सदर विधायक

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

गंगा एक्सप्रेस-वे पर घटपुरी के पास बना इंटरचेंज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed