सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Ward 28 By-election: Five Candidates in the Fray; Voting on May 5

वार्ड 28 उपचुनाव : पांच प्रत्याशी मैदान में, मतदान पांच मई को

Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Ward 28 By-election: Five Candidates in the Fray; Voting on May 5
विज्ञापन
बदायूं। शहर के वार्ड नंबर 28 में सभासद वाहिद के निधन से रिक्त हुए पद पर उपचुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब मुकाबला दिलचस्प हो गया है, क्योंकि पांच प्रत्याशियों ने मैदान में उतरकर अपनी दावेदारी पेश की है।
Trending Videos

जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने बताया कि उपचुनाव की प्रक्रिया 10 अप्रैल से प्रारंभ हुई थी, जो 16 अप्रैल तक नामांकन के साथ संपन्न हो गई। ऐसे में तय समय तक नामांकन कराने वाले उम्मीदवारों में वैदोटोला निवासी अफरीदी, मोहल्ला कबूलपुरा के कौसर अली, गौटिया के मोहम्मद रजा, मोहल्ला सोथा के मोहम्मद सलीम तथा कबूलपुरा गौटिया के सदाकत शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे अब वार्ड में बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बन गई है। सहायक निर्वाचन अधिकारी प्रमेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि अब 18 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी, जिसमें उम्मीदवारों के दस्तावेजों की वैधता परखने के बाद ही उन्हें चुनाव लड़ने की अनुमति दी जाएगी। इसके बाद 20 अप्रैल को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है, जबकि 21 अप्रैल को प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।
नामांकन, जांच, नाम वापसी और प्रतीक चिह्न आवंटन की समस्त प्रक्रिया सदर तहसील स्थित नायब तहसीलदार कादरचौक न्यायालय परिसर में पूरी की जाएगी। वहीं, मतदान के बाद मतगणना सदर तहसील मुख्यालय में कराई जाएगी।
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, पांच मई को मतदान कराया जाएगा। इस दिन वार्ड के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नए सभासद का चयन करेंगे। मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे, जबकि मतदान केंद्रों पर आवश्यक सुविधाएं पूरी की जाएंगी।
उधर, नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही सभी प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। वे घर-घर जाकर मतदाताओं से समर्थन मांग रहे हैं और अपने-अपने वादों व विकास योजनाओं को सामने रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed