सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Budaun News ›   Woman killed and seven injured in collision between tempo and loader in Budaun

Budaun News: टेंपो और लोडर की भीषण भिड़ंत, महिला की मौत, सात लोग घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं Published by: Mukesh Kumar Updated Mon, 18 May 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
सार

बदायूं के धुबियाताल कस्बे में सोमवार को सवारियों से भरे ऑटो और लोडर की भिड़ंत हो गई।  हादसे में एक महिला की मौत हो गई। जबकि सात लोग घायल हो गए। 

Woman killed and seven injured in collision between tempo and loader in Budaun
अस्पताल में जुटे लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

बदायूं के बिसौली कोतवाली क्षेत्र के धुबियाताल कस्बे में सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना एक ऑटो और बर्फ की सिल्ली लदे टेंपो लोडर की आमने-सामने की टक्कर के कारण हुई। टक्कर के बाद पीछे से आ रही एक बाइक भी अनियंत्रित होकर लोडर वाहन में जा घुसी।

Trending Videos


बिसौली से रानेट की ओर जा रहा ऑटो जैसे ही धुबियाताल कस्बे के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे टेंपो लोडर से उसकी आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो में बैठी सवारियां चीखने लगीं। इसी बीच पीछे से आ रही बाइक सवार भी संतुलन खो बैठा और लोडर में जा भिड़ा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल गुड्डो को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान गुड्डो की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

उपचार के दौरान महिला की मौत 
हादसे में गुड्डो पत्नी सुनील निवासी टिकुरी कलिया थाना वजीरगंज गंभीर रूप से घायल हुई थीं। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अन्य घायलों में राजवती पत्नी कातीराम, पूजा पत्नी संजीव निवासी मुडिया धुरैकी थाना फैजगंज बेहटा शामिल हैं। मेवाराम पुत्र भिखारीलाल निवासी रसूला थाना आंवला बरेली भी घायल हुए। इसके अतिरिक्त, सूरजभान पुत्र जवाहर, सावित्री पुत्री सूरजभान निवासी लहरा थाना वजीरगंज और नेक्सू पुत्र अमर सिंह निवासी अजनावर थाना बिसौली भी घायल हुए हैं। 

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार दिया गया। कोतवाल कमलेश मिश्रा ने बताया पुलिस ने दुर्घटना में शामिल तीनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बिल्सी: कछला-शाहबाद हाईवे पर मुजरिया के पास हुआ हादसा
बिल्सी में कछला-शाहबाद हाईवे पर स्थित मुजरिया चौराहे के पास सोमवार को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार एक ही परिवार के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मुजरिया थाना पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में भर्ती कराया। 

बिल्सी के मोहल्ला नंबर पांच निवासी ओमेंद्र कुमार ने बताया कि वह सोमवार को अपने परिवार के साथ कछला गंगा घाट पर स्नान करने गए थे। दोपहर बाद पूरा परिवार टेंपो से घर लौट रहा था। इसी दौरान मुजरिया चौराहे के पास सामने से तेज गति में आ रहे एक वाहन ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग घायल हो गए। 

हादसे में ओमेंद्र, नीतू, जितेंद्र, आर्यन, रीता और गुड़िया घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मुजरिया पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। यहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है। वहीं पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed