{"_id":"699c2530bce66bbf8e0dfdac","slug":"youth-dies-as-bike-collides-with-truck-on-bijnor-budaun-highway-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Budaun News: बिजनौर-बदायूं हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun News: बिजनौर-बदायूं हाईवे पर ट्रक से टकराई बाइक, युवक की मौत, भाई गंभीर रूप से घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 23 Feb 2026 03:43 PM IST
विज्ञापन
सार
बिजनौर-बदायूं हाईवे पर सोमवार सुबह ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक का भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। युवक भाई की शादी के लिए लड़की देखने जा रहा था। हादसे के बाद उसके परिवार में कोहराम मच गया।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बदायूं के बिल्सी थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। बिजनौर-बदायूं हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका भाई और ट्रक चालक घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
Trending Videos
हादसा बिल्सी-बदायूं मार्ग पर स्थित बैन भट्ठे के पास हुआ। बताया जाता है कि सामने आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बाइक टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार भूप सिंह पुत्र मैकूलाल निवासी बरायमय खेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। उसका भाई राजेश घायल हो गया। टक्कर के बाद ट्रक अनियंत्रित हो गया। चालक ने अचानक ब्रेक लगाए, जिससे वह भी घायल हो गया। सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस व स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
भाई की शादी के लिए लड़की देखने जा रहा था युवक
मृतक के भाई पूरन ने बताया कि सोमवार को परिवार में शादी की तैयारियों को लेकर उत्साह था। भूप सिंह अपने भाई राजेश के साथ बाइक से बिल्सी लड़की देखने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। बिल्सी के सरकारी अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद भूप सिंह को मृत घोषित कर दिया।
हादसे में घायल राजेश की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया। उधर, पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
