{"_id":"699c0aa6e2279b5e930f979e","slug":"video-asha-workers-locked-the-gate-of-the-cmo-office-and-protested-for-their-demands-in-budaun-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Budaun: आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के गेट पर लगाया ताला, अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Budaun: आशा कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय के गेट पर लगाया ताला, अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
बदायूं में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन के बैनर तले आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बदायूं स्थित सीएमओ कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, कार्यालय का ताला नहीं खोला जाएगा। संगठन की जिलाध्यक्ष जौली वैश्य ने कहा कि डराने-धमकाने, दमन और उत्पीड़न के जरिए आंदोलन को दबाने की कोशिशें बेकार साबित होंगी। उन्होंने आरोप लगाया कि आशा कार्यकर्ताओं के पारिश्रमिक का वर्ष 2019 से अब तक का बड़ा हिस्सा बकाया है, जिसकी तत्काल अदायगी आवश्यक है। उन्होंने मांग की कि 45वें और 46वें भारतीय श्रम सम्मेलन की सिफारिशों को लागू करते हुए आशा कार्यकर्ताओं को कर्मचारी के रूप में वर्गीकृत किया जाए। साथ ही न्यूनतम वेतन, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, ईएसआई, मातृत्व अवकाश, राष्ट्रीय एवं त्योहारी अवकाश अनुमन्य किए जाएं और सेवा पंजिका का निर्माण किया जाए। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता मौजूद रहीं और सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग करती रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।