{"_id":"69afc8aa7eaa93286b07f3fb","slug":"a-farmer-was-shot-at-in-an-old-rivalry-suffering-three-bullet-injuries-2026-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंदशहर में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: खेत पर जाते समय 50 वर्षीय किसान को तीन गोलियां मारी, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंदशहर में पुरानी रंजिश का खूनी खेल: खेत पर जाते समय 50 वर्षीय किसान को तीन गोलियां मारी, हालत गंभीर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 10 Mar 2026 01:00 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती किसान
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर जनपद के थाना अगौता क्षेत्र के गांव भीरा में पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए 50 वर्षीय शिवकुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस घटना में शिवकुमार को तीन गोलियां लगीं, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान उनकी हालत गंभीर देख उन्हें हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, वर्ष 2018 में हुई एक हत्या के मामले में घायल शिवकुमार को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। इसी मामले को लेकर दूसरे पक्ष से उनकी पुरानी रंजिश चली आ रही थी। आज सुबह जब शिवकुमार अपने खेत पर जा रहे थे, तभी घात लगाए बैठे दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर अचानक गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन हमलावर तब तक फरार हो चुके थे।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। घायल शिवकुमार को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल है।
Trending Videos