सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Income Tax Department action ends, team takes documents

Bulandshahar News: आयकर विभाग की कार्रवाई समाप्त, दस्तावेज ले गई टीम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 10:30 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department action ends, team takes documents
विज्ञापन
बुलंदशहर। बंसल बीकानेर स्वीट्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन सोमवार की शाम समाप्त हो गई। विभाग की टीम कुछ दस्तावेज साथ ले गई है। टीम ने रविवार की दोपहर नगर के अंसारी रोड स्थित बंसल बीकानेर स्वीट्स की दोनों दुकानों, गोदाम, कालाआम स्थित दुकान पर एक साथ छापा मारा था। इस दौरान टीम ने दुकान में मौजूद कर्मचारियों को अंदर ही रोक लिया था। टीम के सदस्यों ने कर्मचारियों के मोबाइल समेत अन्य दस्तावेज को कब्जे में लिया था। सोमवार शाम करीब 5 बजे टीम लौट गई। करीब 28 घंटे तक आयकर की टीम ने सर्वे किया। सूत्रों का कहना है कि कुछ दस्तावेज साथ लेकर गई है। उन दस्तावेजों में क्या गड़बड़ी है, इस बारे में बोलने से आयकर विभाग के अधिकारियों ने इन्कार कर दिया। बंसल बीकानेर स्वीट्स के संचालक शिवम बंसल ने बताया कि ऑनलाइन रिकार्ड की जांच की गई है। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed