फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A scripture recitation was held at the temple for the peace of Charu's soul.

Bulandshahar News: चारू की आत्माशांति के लिए मंदिर में हुआ पाठ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
A scripture recitation was held at the temple for the peace of Charu's soul.
बुलंदशहर। स्वामी परमदेव महाराज महंत बालाजी दरबार के मार्गदर्शन में चारू की आत्माशांति के लिए मंगलवार को गायत्री दीप व शांति पाठ का आयोजन किया गया। नगर के मोहल्ला साठा निवासी कक्षा चार की छात्रा चारू कश्यप (12) स्कूल से घर लौटते समय 28 जुलाई को नाले में बह गई थी। एक अगस्त को काली नदी में गांव चावली के पास उसका शव मिला था।
विज्ञापन

स्वामी परमदेव महाराज ने बताया कि सनातन दर्शन के अनुसार आत्मा अजर, अमर और अविनाशी है। शरीर नश्वर है। आत्मा परमात्मा का ही अंश है। प्रभु की इच्छा के समक्ष हम सभी नतमस्तक हैं। उन्होंने परमपिता परमेश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देकर मोक्ष व शांति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विज्ञापन

उन्होंने कामना की गायत्री दीप की ज्योति दिवंगत आत्मा के मार्ग को प्रकाशित करें और प्रभु की कृपया सदैव परिवार पर बनी रहे। शांति पाठ में चारू की मां ज्ञानवती, पिता रिंकू समेत परिवार के अन्य लोगों, नगरपालिका अध्यक्ष दीप्ति मित्तल समेत राजनीतिक पार्टी के नेताओं, नगर के लोगों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed