{"_id":"6a7be89dae3b6c971b052130","slug":"man-murder-his-girlfriend-accused-in-custody-at-khurja-of-bulandshahr-2026-08-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया, इस बात पर हुआ विवाद; प्रेमी ने चाकू से गोदकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: प्रेमिका को मिलने के लिए बुलाया, इस बात पर हुआ विवाद; प्रेमी ने चाकू से गोदकर मार डाला
Wed, 12 Aug 2026 09:02 AM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 12 Aug 2026 09:02 AM IST
सार
बुलंदशहर के खुर्जा नगर की शिवलोक कॉलोनी में मंगलवार रात को कमरे पर मिलने आई प्रेमिका की प्रेमी ने चाकू गोदकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछ्ताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
bulandshahr murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बुलंदशहर के खुर्जा नगर की शिवलोक कॉलोनी में मंगलवार रात एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की चाकू गोदकर हत्या कर दी। आरोपी प्रेमी अजीत ने 35 वर्षीय बेबी को उसके किराए के कमरे पर मिलने बुलाया था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी अजीत को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ शुरू कर दी है।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने इस घटना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कस्बा क्षेत्र के शिवलोक कॉलोनी स्थित एक मकान में महिला की हत्या का मामला सामने आया था। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर फील्ड यूनिट के साथ जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि घटनास्थल पर अजीत युवक किराए पर रहता था।
अजीत एक पॉटरी इकाई में काम करता है। देर रात उसकी प्रेमिका बेबी उससे मिलने आई थी। बेबी नेहरूपुर गांव की निवासी थी। दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। इसी विवाद के दौरान आरोपी अजीत ने चाकू से हमला कर बेबी की हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था।

हिरासत में आरोपी
पुलिस टीम ने आरोपी अजीत की तलाश शुरू की। तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से आज पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस टीम ने आरोपी अजीत की तलाश शुरू की। तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी से आज पूछताछ की जा रही है। इस मामले में जल्द ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।