{"_id":"6a7b5245afe84c489b0b57f7","slug":"youth-from-khurja-dies-while-bathing-in-the-ganges-in-haridwar-after-going-to-fetch-kanwar-bulandshahr-news-c-137-1-krj1001-113794-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: कांवड़ लेने गए खुर्जा के युवक की हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: कांवड़ लेने गए खुर्जा के युवक की हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान मौत
विज्ञापन
जहांगीरपुर के मोहल्ला कचेरीयान निवासी मृतक आकाश का फाइल फोटो। स्रोत : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा। हरिद्वार में अपने बड़े भाई व साथियों संग कांवड़ लेने गए ढाकर गांव निवासी आकाश (25) की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खुर्जा के ढाकर गांव निवासी सुरेंद्र ने बताया कि वह और उनका छोटा भाई आकाश (25) मकानों में टाइल्स लगाने का काम करते थे। मंझला भाई कार चालक है जो अक्सर घर से बाहर रहता था। गांव के युवाओं का समूह हरिद्वार में कांवड़ लेने जा रहा था, तो सुरेंद्र और आकाश भी उसमें शामिल हो गए।
सात अगस्त को सभी लोग खुर्जा से बाइक पर बैठकर रवाना हो गए। नीलकंठ मंदिर आदि तीर्थ के दर्शन के बाद नौ अगस्त को कांवड़ उठाने की तैयारी की गई। जिससे पहले सुरेंद्र, गांव निवासी सीटू, बबलू व रवि गंगा नदी में स्नान करने लगे। सुरेंद्र और 12 वर्षीय बच्चा अंकित सामान की देखरेख कर रहे थे।
विज्ञापन
चारों के आने के बाद आकाश व अंकित स्नान करने गए। कुछ देर बाद अंकित आया और बताया कि आकाश भैया डूब गए हैं। यह सुनकर सुरेंद्र तुरंत नदी में पहुंचे और आकाश की तलाश शुरू कर दी। करीब 200 मीटर दूर नदी में डूबे आकाश को सुरेंद्र ने बाहर निकाला और होश में लाने का प्रयास किया लेकिन वह होश में नहीं आया। नजदीकी अस्पताल लेकर गए तो चिकित्सकों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। सोमवार को आकाश के शव को गांव लेकर आ गए।
कोट :-
हरिद्वार में गंगा स्नान के दौरान युवक की मौत की जानकारी मिली है। परिजनों की ओर से मामले में उत्तराखंड या यूपी पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। - शोभित कुमार, सीओ खुर्जा।