फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   A worker cleaning the banks of the Ganges was bitten by a snake twice.

Bulandshahar News: गंगा किनारे सफाई कर रहे कर्मचारी को सांप ने दो बार काटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
A worker cleaning the banks of the Ganges was bitten by a snake twice.
नए चिकित्सालय में भर्ती सांप काटने से जख्मी अनूपशहर निवासी सफाई कर्मचारी। संवाद
बुलंदशहर। अनूपशहर गंगा घाट पर रविवार सुबह साफ-सफाई कर रहे कर्मचारी को एक सांप ने दो बार डस लिया। कर्मचारी की सूचना पर अन्य साथियों ने उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अनूपशहर पहुंचाया। जहां से उसे बुलंदशहर रेफर कर दिया। वहीं, शनिवार रात पिलखनवाली निवासी एक युवक को सांप ने डस लिया। अब दोनों का बुलंदशहर में इलाज चल रहा है। अनूपशहर क्षेत्र के गांव तेलिया नगला निवासी 35 वर्षीय धीरज पुत्र रनवीर सिंह गंगा घाट पर साफ-सफाई का कार्य करते हैं। धीरज ने बताया कि अन्य दिनों की तरह रविवार सुबह जेपी गंगा घाट पर साफ-सफाई कर रहे थे। तभी अचानक एक ड्रम के नीचे बैठे सांप ने बाएं पैर में घुटने से नीचे डस लिया। जिसे भगाने का प्रयास किया तो उसने दोबारा उसी जगह डस लिया और गंगा के अंदर चला गया। इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों और परिजनों को दी। इसके बाद परिजनों संग अनूपशहर सीएचसी पहुंचा। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बुलंदशहर रेफर कर दिया। बुलंदशहर में मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

वहीं, सिकंदराबाद के पिलखनवाली निवासी 44 वर्षीय कृष्ण पुत्र प्रभु दयाल को शनिवार शाम सांप ने डस लिया। भाई राजेश ने रात करीब साढ़े आठ बजे मेडिकल कॉलेज के नए चिकित्सालय भवन में भर्ती कराया। दोनों को एंटी स्नेक वेनम लगाई गई। फिलहाल दोनों के स्वास्थ्य में सुधार है।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल कॉलेज डॉ. धीर सिंह का कहना है कि अनूपशहर गंगा घाट पर तैनात सफाई कर्मचारी समेत दो लोगों को सांप के डसने पर भर्ती किया गया। दोनों को भर्ती कर एएसवी लगाकर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed