फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Victim threatens suicide after theft report is not registered.

Bulandshahar News: चोरी की रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर पीड़ित ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 10:27 PM IST
विज्ञापन
Victim threatens suicide after theft report is not registered.
औरंगाबाद। घटना को एक महीने से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने से आहत पीड़ित ने सोशल मीडिया पर ऑडियो वायरल कर आत्महत्या की धमकी की चेतावनी दी है। इसके लिए पीड़ित थाना प्रभारी और एक दरोगा को जिम्मेदार ठहरा रहा है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करती है।
विज्ञापन

गांव नौबतपुर निवासी युनुस ने 26 जुलाई को ट्रॉला में करीब 80 हजार रुपये का माल लादकर अपने खेत में खड़ा कर दिया। आरोप है कि पड़ोसी गांव जौठ के आधा दर्जन से अधिक लोग ट्रॉला को चोरी कर ले गए। घटना को गांव निवासी दो लोगों ने होते हुए देखा था। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना दी। आरोप है कि एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार की रात आठ बजे वह थाने पर गए। आरोप है कि वहां गेट पर मौजूद हवलदार ने थप्पड़ जड़ दिया। मोबाइल फोन भी छीन लिया। जिसे बाद में लौटा दिया गया। रविवार को इस मामले का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें पीड़ित एलआईयू के अधिकारी से बात करते हुए कह रहा है कि मैं सुसाइड कर रहा हूं। इसके जिम्मेदार थाना प्रभारी और दरोगा होंगे। ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हलचल मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि ट्रॉला चोरी नहीं हुआ है। जिन लोगों से युनुस ने ट्रॉला खरीदा है उनके पैसे युनुस पर बकाया थे। पैसे नहीं देने पर वह ट्रॉला को ले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed