{"_id":"6a6f7b437d50901de90bcbf7","slug":"up-board-three-days-left-to-fill-out-exam-forms-bulandshahr-news-c-133-1-bul1002-161597-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड: परीक्षा फार्म भरने के लिए बचे तीन दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड: परीक्षा फार्म भरने के लिए बचे तीन दिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि नजदीक आ गई है। विद्यार्थियों के पास अब फार्म भरने के लिए सिर्फ तीन दिन शेष बचे हैं। यूपी बोर्ड ने परीक्षा फार्म भरने के लिए 5 अगस्त तक का समय दिया है।
जिले के 416 माध्यमिक विद्यालयों में परीक्षा फार्म भरने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। स्कूल प्रधानाचार्य छात्रों के फार्म चेक कर ऑनलाइन अपलोड कर रहे हैं ताकि अंतिम तिथि से पहले सभी छात्र-छात्राओं के फार्म समय से जमा हो जाएं। विभागीय अधिकारियों ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि कोई भी योग्य छात्र फार्म भरने से वंचित न रहे। निर्धारित तिथि के बाद देर से फार्म भरने पर विलंब शुल्क देना होगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार छात्र-छात्राएं पांच अगस्त तक आवेदन कर सकेंगे। छात्र-छात्राओं का डेटा 16 अगस्त तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि यूपी बोर्ड ने परीक्षा फॉर्म भरने का कार्य जारी है। हाईस्कूल के संस्थागत परीक्षार्थियों को विद्यालय शुल्क के अलावा 500 रुपये और इंटरमीडिएट परीक्षार्थियों को 700 रुपये जमा करने होंगे। वहीं, हाईस्कूल के व्यक्तिगत परीक्षार्थी 706 रुपये और इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी 800 रुपये शुल्क जमा करेंगे।
विज्ञापन
विनय कुमार ने बताया कि व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए प्रधानाचार्यों को वेबसाइट से आवेदन प्रारूप को डाउनलोड कर शैक्षिक अर्हता के साक्ष्याें सहित परीक्षा शुल्क अग्रसारण केंद्र पर नकद जमा करना होगा। जिले के राजकीय, सहायता प्राप्त और वित्तविहीन विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य होगी।