{"_id":"6a41526ff8cf5d641f08835e","slug":"accused-arrested-for-injuring-someone-in-a-knife-attack-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-158421-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: चाकू से हमला कर घायल करने के आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: चाकू से हमला कर घायल करने के आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। मोबाइल फोन लूट का विरोध करने पर युवक पर चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने मौके से पकड़े गए तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।
औद्योगिक क्षेत्र के गांव शेरपुर निवासी अजीत ने बताया कि वह शनिवार शाम अपने गांव लौट रहे थे। आरोप है कि रजपुरा खुर्द के पास बाइक सवार तीन युवकों ने उनका मोबाइल फोन लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के दौरान शोर मचाने पर गांव निवासी सैनिक वीरेंद्र भाटी ने बहादुरी दिखाते हुए आरोपियों का पीछा किया। बदमाश बाइक छोड़कर खेतों की ओर भागने लगे, लेकिन शोर सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने घेराबंदी कर तीनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने घायल अजीत को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि आरोपियों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले जाया गया।
विज्ञापन
क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि इस मामले में शेखवाला निवासी फरमान, रेहान और फरजान को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पैसों की जरूरत में की वारदात
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने पैसों की जरूरत के चलते लूट की वारदात को अंजाम दिया था। प्रारंभिक जांच में तीनों का कोई आपराधिक इतिहास सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।