{"_id":"6a4152e2bf1fcdfbd906b41b","slug":"two-more-accused-sent-to-jail-in-the-kishanpur-firing-case-bulandshahr-news-c-133-1-bul1030-158425-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahar News: किशनपुर फायरिंग प्रकरण में दो और आरोपी भेजे गए जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahar News: किशनपुर फायरिंग प्रकरण में दो और आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकंदराबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव किशनपुर में रास्ते से बाइक हटाने को लेकर हुए विवाद के बाद फायरिंग और मारपीट के मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इससे पहले एक आरोपी को जेल भेजा जा चुका है।
गांव किशनपुर निवासी धर्मेंद्र ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि शुक्रवार को उनके भतीजे विजय ससुराल से घर लौट रहे थे। गांव में स्थित एक क्लीनिक के सामने पियूष, सेम व उषा देवी बाइक खड़ी करके बैठे थे। आरोप है कि बाइक हटाने को कहने पर आरोपियों ने अभद्रता की। वहीं, फोन कर गांव से अन्य लोगों को बुला लिया । पुलिस आरोपी पक्ष के दो लोगों और पीड़ित पक्ष को लेकर कोतवाली आ रही थी। इसी दौरान आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़ित पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया था। गाड़ी में तोबफोड़ करते हुए फायरिंग कर दी। जिसमें उनका बेटा भास्कर शर्मा घायल हो गए। मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की ।
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी दीपक उर्फ उस्तरा निवासी गुलावठी को शनिवार को जेल भेजा गया। वहीं रविवार को पियूष और सेम को भी गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस दबिश दे रही है।