सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   After giving the girl and the monkey, he asked the mother for happiness and prosperity

Bulandshahar News: कन्या-लांगुर जिमाकर मां से मांगी सुख-समृद्धि

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
After giving the girl and the monkey, he asked the mother for happiness and prosperity
खुर्जा के नव दुर्गा मंदिर मोहल्ला स्थित  घर में प्रसाद ग्रहण करतीं कंजक। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/अनूपशहर/नरौरा/अहार/जहांगीराबाद/औरंगाबाद/गुलावठी/ स्याना/डिबाई। चैत्र नवरात्र की नवमी पर शुक्रवार को मां भगवती की आराधना की गई। घरों में पूजन और अनुष्ठान हुए। सुबह से शाम तक देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। वहीं, घरों में श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर व्रत का पारण किया। कन्या-लांगूरों को भोजन कराने के बाद दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान भक्तों ने मां से सुख-संपन्नता का आशीर्वाद मांगा।
Trending Videos

नवमी पर भक्तों ने मां सिद्धिदात्री का आह्वान कर विधि-विधान से पूजन किया। मां को वस्त्र, धूप, दीप, नारियल, फल, मेवा और पकवान आदि अर्पित किए गए। इसके बाद घरों में कन्याओं को मां व बालकों को भैरो का रूप मानकर आसन पर बैठा कर भोजन कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरी ओर अनूपशहर व अहार समेत जिले के सभी गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य कमाया। इस दौरान भंडारा लगाकर प्रसाद का वितरण किया। अहार के मां अवंतिका देवी मंदिर और नरौरा क्षेत्र के गांव बैलोन स्थित मां बेला भवानी के अलावा डिबाई क्षेत्र के कर्णवास, राजघाट, नरौरा, नरवर गंगा क्षेत्र के मंदिरों में पूजन हुआ।
वहीं, गुलावठी, शिकारपुर, स्याना, ऊंचागांव, बुगरासी, जहांगीराबाद, औरंगाबाद, खानपुर, नरसेना और बीबीनगर क्षेत्र के मंदिरों से लेकर घरों तक हवन-अनुष्ठान के साथ माता रानी का पूजन कर श्रद्धालुलों ने परायण किया। इस दौरान नगर से लेकर देहात तक माता रानी के जयकाराें की गूंज रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed