सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Along with Gujiya, there is also demand for Mewati and Laddoo on Holi.

Bulandshahar News: होली पर गुजिया के साथ मेवावटी और लड्डू की भी डिमांड

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
Along with Gujiya, there is also demand for Mewati and Laddoo on Holi.
खुर्जा स्थित दुकान में सजी गुजिया व मिठाईयां। संवाद
विज्ञापन
खुर्जा। होली नजदीक आते ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। मिठाइयों की दुकानों पर पारंपरिक गुजिया के साथ मेवावटी और लड्डू और मठरी की भी विशेष मांग है। मांग के अनुसार हलवाई अलग-अलग मिठाई तैयार की जा रही है।
Trending Videos


बिंदा वाला चौक स्थित हलवाई की दुकान संचालक उस्ताद चेतन शर्मा ने बताया कि होली के दौरान अक्सर गुजिया की डिमांड रहती है। इसमें सूखी गुजिया और चासनी (चीनी के घोल का लेप) युक्त गुजिया बनाई जाती है। डिमांड के अनुसार गुजिया में सूखे मेवा, काजू मिक्स मेवा और केसर युक्त मेवा आदि गुजिया भी बनाई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू धर्म में होली के त्योहार के अवसर पर लोग अपने रिश्तेदार और बहनों के घरों पर मिठाई लेकर जाते हैं। इसमें गुजिया के साथ-साथ नमक पारे, मठरी और लड्डू का भी चलन है। इसलिए अब बाजारों में गुजिया के साथ साथ मोती चूर के लड्डू, मठरी और मेवा वटी की भी डिमांड है। मेवा वटी भी गुजिया के स्वाद की मिठाई है।
मंदिर मार्ग स्थित दुकान के हलवाई ललित शर्मा ने बताया कि होली से करीब 15 दिन पहले ही गुजिया बनानी शुरू कर दी जाती हैं। गुजिया व मठरी, लड्डू के ऑर्डर आने शुरू हो गए हैं। मावा से तैयार मिठाइयां भी बाजार में खरीदी जा रही हैं। बाजार में डिमांड के अनुसार ही मिठाई तैयार की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed