सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two people injured in a brawl between villagers and wedding guests over dancing to a DJ.

Bulandshahar News: डीजे पर नाचने को लेकर बरातियों और ग्रामीणों में मारपीट, दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
Two people injured in a brawl between villagers and wedding guests over dancing to a DJ.
विज्ञापन
औरंगाबाद। खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाडोल में रविवार रात बरात की चढ़त के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर ग्रामीण और बरातियों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दो बराती घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची खानपुर पुलिस ने बरातियों को समझा बुझाकर शांत किया। तब जाकर शादी की रस्म पूरी की गई।
Trending Videos


जनपद गौतमबुद्धनगर से रविवार रात खानपुर थाना क्षेत्र के गांव जाडोल निवासी बिजेंदर और चरण सिंह की पुत्री की बरात आई थी। बरात की चढ़त के दौरान गांव के कुछ शराबी लोग नाचने लगे। इस दौरान बरातियों और ग्रामीणों के बीच गाली गलौज के बाद मारपीट होने लगी। जिसमें दो बराती घायल हो गए। झगड़े की सूचना पर कन्या पक्ष के लोग और पूर्व प्रधान इरफान अली मौके पर पहुंचे और बरातियों व ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। मामला बढ़ता देख कन्या पक्ष ने डायल 112 पर फोन कॉल कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस को आता देख शरारती तत्व के लोग मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस ने बरातियों को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद शादी की रस्म पूरी की जा सकी। खानपुर थाना प्रभारी का कहना है कि उक्त मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजे की गाड़ी में तोड़फोड़, चालक को पीटा
औरंगाबाद। थाना क्षेत्र के गांव बालका के पास रविवार रात निकासी में डीजे बजाकर लौट रहे चालक से बाइक सवार तीन युवकों ने बीच सड़क पर गाड़ी रुकवा ली और उसमें तोड़फोड़ कर डाली। नरसेना थाना क्षेत्र के गांव महुआखेड़ा निवासी मुकेश कुमार डीजे का कार्य करते हैं। रविवार देर शाम थाना क्षेत्र के गांव कूड़ा अकबराबाद में शादी समारोह में निकासी कराकर चालक रूप सिंह डीजे की गाड़ी लेकर वापस गांव लौट रहे थे। रास्ते में बालका गांव के पास बाइक सवार तीन युवकों ने गाड़ी रोक लिया। खेत में छिपे 8-10 युवक भी लोहे की रॉड लेकर आ गए। उन्होंने डीजे की गाड़ी में तोड़फोड़ की। चालक ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसकी पिटाई कर दी और मौके से फरार हो गए। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। बाद में डीजे मालिक ने थाने पहुंचकर हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed